Jind-Uchana-Har-Ghar-Tiranga-rally-MLA-Atri-leads-huge-crowd-gathered-update | उचाना में तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब: विधायक अत्री ने गाया देशभक्ति गीत, प्रत्येक गांव में फूलों से हुआ स्वागत – Uchana News

Actionpunjab
2 Min Read


उचाना में तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।

जींद जिले की उचाना विधानसभा क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा गांव नगूरां से शुरू होकर बधाना, घोघड़िया और करसिंधु होते हुए शहर के रेलवे रोड स्थित वार्ड नंबर-5 के भगत सिंह चौक पर समाप्त हुई।

.

युवा बाइक और गाड़ियों के साथ शामिल

विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री के नेतृत्व में निकली यात्रा में हजारों युवा बाइक और गाड़ियों के साथ शामिल हुए। यात्रा ने 25 किलोमीटर की दूरी पांच घंटे में पूरी की। रास्ते में प्रत्येक गांव में ग्रामीणों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया।

जानकारी देते विधायक देवेंद्र अत्री।

जानकारी देते विधायक देवेंद्र अत्री।

विधायक ने सुनाया देशभक्ति का गीत

भगत सिंह चौक पर यात्रा के समापन पर विधायक अत्री ने देशभक्ति गीत गाया। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया में अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत किसी को सताता नहीं, लेकिन यदि कोई आंख उठाता है तो सबक सिखाना जानता है।

देशभक्तों को सलाम करने का महीना-अत्री

विधायक ने कहा कि अगस्त का महीना शहीदों और देशभक्तों की कुर्बानी को सलाम करने का महीना है। इसी उद्देश्य से सरकार ने प्रत्येक विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में सतीश जांगड़ा, दीपक नंबरदार, ऋषिराज भार्गव, गौरव शर्मा, रमेश राणा समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यात्रा अलेवा मंडल, बड़ौदा मंडल, छात्तर मंडल और उचाना मंडल से होकर गुजरी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *