रोहतक में मगन सुहाग सुसाइड केस मामले में आरोपी बनाए गए महाराष्ट्र पुलिस में सिपाही दीपक सोनवने ने कहा कि उसे मामले में गलत तरीके से फंसाने का प्रयास किया गया है। उसका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। मृतक के परिजन उसका नाम क्यों ले रहे हैं, यह समझ
.
दीपक ने बताया कि उसकी मृतक मगन सुहाग से कभी बात नहीं हुई। ना ही कभी कोई पैसा मांगा गया। मगन सुहाग और उसकी पत्नी दिव्या का आपस में झगड़ा था। दोनों के बीच की बात थी, जिसके बारे में वह नहीं जानता। उसे बेवजह इस मामले में घसीटा गया। उसने अपने बयान कोर्ट में दे दिए हैं और पुलिस पूछताछ में भी बता चुका हूं।

आरोपी दिव्या।
मृतक के परिवार से है हमदर्दी
दीपक ने बताया कि मृतक मगन सुहाग और उसकी पत्नी दिव्या के बीच कोई झगड़ा होगा, जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। उसे मगन के परिवार से हमदर्दी है, लेकिन मगन ने मरने से पहले जो वीडियो बनाकर डाली, उसमें मेरा नाम क्यों लिया, मैं नहीं जानता। माना कि वह परेशान रहा होगा, लेकिन इस मामले में मेरा कोई लेनादेना नहीं है।
गलतफहमी के कारण लिया नाम
दीपक ने बताया कि मृतक मगन सुहाग के परिवार ने इस पूरे मामले में उसका नाम केवल गलतफहमी के कारण लिया है। दिव्या से बार में ही दो-तीन बार मुलाकात हुई थी। इसके बाद एक बार होटल में मिले थे। फोन करता था तो दिव्या मिलने आ जाती थी, लेकिन उसे नहीं पता था कि दिव्या शादीशुदा है या उसका कोई पति है।

मृतक मगन और आरोपी दिव्या।
18 जून को मगन ने लगाई थी फांसी
गांव डोभ निवासी मगन सुहाग ने 18 जून को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले मगन ने दो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाली, जिसमें पत्नी दिव्या और दीपक पर आरोप लगाते हुए मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। थाना बहू अकबरपुर पुलिस ने मामले में जांच करते हुए दिव्या को गोवा से गिरफ्तार किया था, जबकि दीपक की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी।
दीपक ने पुलिस पूछताछ में दिव्या को बताया था बार गर्ल
मगन सुहाग सुसाइड केस में आरोपी दीपक ने पिछले दिनों पुलिस पूछताछ में बताया था कि दिव्या बार गर्ल है, जिसे वह पैसे देकर बुलाता था। उसका और दिव्या के बीच कोई प्रेम संबंध नहीं है। दिव्या और उसके बीच करीब 450 किलोमीटर की दूरी है। वह तो केवल दिव्या को फोन करके होटल में बुलाता था, जिसके वह पैसे देता था।

कोर्ट से बाहर निकलते हुए दिव्या।
आरोपी दिव्या पहले ही जा चुकी जेल
मगन सुहाग सुसाइड केस में आरोपी दिव्या पहले ही जेल में जा चुकी है। पुलिस ने दिव्या को रिमांड पर लेकर मोबाइल बरामद कर लिया था, जिसे रिकवरी के लिए लैब भेजा हुआ है। वहीं, दिव्या से पूछताछ पूरी होने के बाद वह सुनारिया जेल में है। दिव्या को सजा तक पहुंचाने के लिए कोर्ट में केस चल रहा है।
हाईकोर्ट में 4 सितंबर को होगी सुनवाई
थाना बहु अकबरपुर के जांच अधिकारी एएसआई संजय कुमार ने बताया कि मगन सुहाग सुसाइड केस में दिव्या को जेल भेजा जा चुका है। वहीं आरोपी दीपक से पूछताछ हो चुकी है। आरोपी के बयान दर्ज करते हुए जवाब तैयार करवाया जा रहा है, जो हाईकोर्ट में 4 सितंबर को पेश करना है। मगन को आरोपी दीपक की तरफ से धमकी देने जैसी कोई बात अभी सामने नहीं है। पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।