![]()
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने भादरा थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हनुमानगढ़ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने भादरा थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला कलेक्टर और एसपी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
.
थाना प्रभारी पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन पर कानून की आड़ में अवैध वसूली और जमीन कब्जाने का आरोप है। टिब्बी ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच विशाल भाटी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। भादरा के अजय होटल मालिक सुरेश बिजारणिया की हत्या मामले में भी लापरवाही बरती गई। हत्या की आशंका होने के बावजूद आरोपियों को समय पर नहीं पकड़ा गया। इसके अलावा पोस्त भरे ट्रक के मामले में मुख्य आरोपी को बचाने का प्रयास किया गया।
विशाल भाटी के मामले में थाना प्रभारी ने जमीन छीनने और खेत खाली कराने का दबाव बनाया। उन्हें धमकी भरे फोन कॉल भी किए गए। थाना प्रभारी की भादरा में पोस्टिंग के बाद पैसों के लिए लोगों को हिरासत में लेने और वसूली की घटनाएं बढ़ी हैं। माकपा कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को तुरंत सस्पेंड कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। एसपी ने मामले की जांच संगरिया डीवाईएसपी को सौंप दी है। इस मौके पर रामेश्वर वर्मा, रघुवीर वर्मा, बसंत सिंह, बहादुर सिंह चौहान, शेर सिंह, विनोद वर्मा और हरजी वर्मा मौजूद रहे।