Haryana Congress appoints district president | Rahul Gandhi | KC Venugopal | Bhupinder Hooda | Kumari Sailja | Randeep Surjewala | हरियाणा में कांग्रेस जिलाध्यक्षों का ऐलान: हाईकमान ने 32 नामों की लिस्ट जारी की; संतोष बेनीवाल इकलौती महिला, हुड्‌डा गुट का दबदबा – Panchkula News

Actionpunjab
7 Min Read


कांग्रेस हाईकमान ने मंगलवार देर शाम हरियाणा में अपने जिलाध्यक्षों का ऐलान कर दिया। हाईकमान की ओर से जारी लेटर में कुल 32 नाम हैं। हरियाणा में 11 साल बाद पार्टी ने अपने जिलाध्यक्ष बनाए हैं। इस लिस्ट में पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के गुट का दबदबा स

.

जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का लेटर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी किया गया। हरियाणा कांग्रेस संगठन में कुल 33 जिलाध्यक्ष हैं। इनमें से पानीपत शहरी जिलाध्यक्ष को छोड़कर बाकी 32 अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है।

हाईकमान से जारी लिस्ट में संतोष बेनीवाल इकलौती महिला हैं। इन्हें सिरसा इकाई की कमान सौंपी गई है। सूची में लाडवा के पूर्व विधायक मेवाराम और सोहना-तावड़ू के पूर्व विधायक शहीदा खान का नाम भी है। मेवाराम को कुरुक्षेत्र व शहीदा खान को मेवात (नूंह) जिला इकाई का प्रधान बनाया गया।

चुनाव हार चुके 3 नेताओं को जिम्मा 2024 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके तीन नेताओं को भी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें अंबाला कैंट के प्रधान परविंदर परी, भिवानी रूरल के प्रधान अनिरुद्ध चौधरी और गुरुग्राम रूरल के अध्यक्ष वर्धन यादव शामिल हैं।

परविंदर परी अंबाला कैंट से, अनिरुद्ध चौधरी भिवानी जिले की तोशाम सीट और वर्धन यादव गुरुग्राम जिले की बादशाहपुर सीट से चुनाव हार गए थे। तीनों को भाजपा उम्मीदवारों ने हराया था।

कांग्रेस हाईकमान ने इससे पहले हरियाणा के सभी जिलों में 30 जून तक अध्यक्ष नियुक्त करने की बात कही थी। उसके बाद यह डेटलाइन बढ़ाकर 31 जुलाई की गई। हालांकि, जुलाई अंत तक भी जिलाध्यक्षों का ऐलान नहीं किया जा सका। अब पार्टी ने 12 अगस्त को जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी।

कांग्रेस की ओर से जारी जिलाध्यक्षों की सूची…

जीटी बेल्ट के 6 जिलों में हुड्डा-सैलजा कैंप के 5-5 नाम, एक पर घोषणा बाकी हरियाणा में जीटी बेल्ट के 6 जिलों में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चुनते समय पार्टी हाईकमान ने हुड्डा और सैलजा कैंप के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश की है। यहां के छह जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व पानीपत आते हैं। यहां कांग्रेस संगठन की कुल 11 जिला इकाई है जिनमें हुड्डा व सैलजा खेमे के 5-5 नेताओं को एडजस्ट किया गया है। अम्बाला में कांग्रेस संगठन के 3 जिलाध्यक्षों में से 2 सैलजा गुट से हैं। इनमें अंबाला कैंट के परविंदर परी व अंबाला सिटी इकाई के जिलाध्यक्ष बने पवन अग्रवाल शामिल हैं। अंबाला ग्रामीण के दुष्यंत चौहान हुड्डा कैंप से आते हैं। यमुनानगर रूरल के नरपाल सिंह व यमुनानगर शहरी के प्रधान देवेंद्र सिंह सैलजा गुट से हैं। पंचकूला जिला इकाई के प्रधान बनाए गए संजय चौहान भी सैलजा गुट से आते हैं। करनाल जिले के दोनों अध्यक्षों के अलावा कुरुक्षेत्र के जिलाध्यक्ष भी हुड्डा गुट से हैं। पानीपत रूरल इकाई के प्रधान रमेश मलिक भी इसी खेमे से हैं। पानीपत शहरी इकाई के जिलाध्यक्ष का ऐलान अभी पेंडिंग है।

बागड़ बेल्ट में सैलजा का दबदबा, 7 में से 4 अध्यक्ष उनके कैंप से हरियाणा की बागड़ बेल्ट के 5 जिलों में कांग्रेस संगठन के 7 जिलाध्यक्ष हैं। इस बेल्ट में हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी और चरखी-दादरी जिले आते हैं। यहां हिसार और भिवानी में शहरी व रूरल इकाई अलग-अलग है, जबकि सिरसा, फतेहाबाद व चरखी-दादरी में एक-एक इकाई है। यहां के सातों जिलाध्यक्षों में सैलजा गुट का दबदबा नजर आया। सैलजा खेमे के 4 और हुड्‌डा कैंप के 3 जिलाध्यक्ष बने हैं।

सैलजा खेमे के नेताओं में चरखी-दादरी के जिलाध्यक्ष सुशील धानक, हिसार रूरल से लाल बहादुर खोवाल, सिरसा से संतोष बेनीवाल व फतेहाबाद से अरविंद शर्मा शामिल हैं।

भिवानी में शहरी व रूरल, दोनों जगह हुड्‌डा की पसंद को तरजीह मिली। हिसार सिटी में दोनों खेमों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते हुए बजरंग दास गर्ग को जिला प्रधान बनाया गया। गर्ग यूं तो हुड्‌डा कैंप से आते हैं, लेकिन सैलजा से भी उनके संबंध ठीक हैं।

कांग्रेस ने ये जिलाध्यक्ष बनाए…

इस तरह हरियाणा में संगठन बनाने की हुई शुरुआत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी ने 4 जून 2025 को हरियाणा का दौरा किया था। वह चंडीगढ़ में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय गए और कांग्रेस की ओर से नियुक्त किए गए AICC और PCC पर्यवेक्षकों से मिले। राहुल गांधी ने हरियाणा में संगठन बनाने का टास्क दिया।

राहुल गांधी की ओर से नियुक्त किए गए केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने सभी 22 जिलों का दौरा किया। नेताओं और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर उन नामों को शॉर्ट-लिस्ट किया, जिन्होंने जिलाध्यक्ष के लिए आवेदन किया था। 6-6 नेताओं के नाम के पैनल बनाकर प्रदेश प्रभारी को भेजे गए।

इसके बाद केसी वेणुगोपाल और बीके हरिप्रसाद ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग कर एक-एक पैनल पर चर्चा की और छंटनी के बाद फाइनल पैनल बनाए गए थे।

॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

हरियाणा कांग्रेस 30 जुलाई तक बनाएगी संगठन:हर जिले से 1-1 नाम फाइनल, कास्ट-कैपेबिलिटी देखी जाएगी, राहुल-खड़गे से जल्द चर्चा होगी

हरियाणा में कांग्रेस का संगठन अगले सप्ताह तक बनकर तैयार हो जाएगा। कांग्रेस ने 3-3 के पैनल में से चर्चा के बाद 1-1 नाम हर जिले से फाइनल कर लिए हैं। संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत दिल्ली में सोमवार को प्रदेश के सीनियर नेताओं को बुलाया गया था। पूरी खबर पढ़ें…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *