panipat-police-special-drive-against-drink-and-drive-checked-450-vehicles-update | पानीपत में नशे में गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई: रात को पुलिस ने जांचे 450 वाहन; 23 चालान, 9 को इंपाउंड किया – Panipat News

Actionpunjab
2 Min Read



पानीपत में देर रात टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच करते हुए पुलिस टीम।

पानीपत जिले में पुलिस ने रात को ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों ने जगह-जगह नाकाबंदी कर 450 वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की। जांच में नशे का सेवन करके वाहन चलाने वाले 23 चालकों का चालान किया गया,

.

यातायात डीएसपी सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रैफिक नियमों की सख्ती से पालना कराने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए की गई।

कानून व्यवस्था बनाए रखना मकसद

उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार यातायात के नियमों की पालना कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है। पुलिस का मकसद सड़कों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सड़क हादसों को रोकना है। शराब पीकर गाड़ी चलाना सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनता है और यह मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के तहत दंडनीय अपराध है। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह कल

वहीं पानीपत के मॉडल टाउन एरिया में स्थित शिवाजी स्टेडियम में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर पानीपत पुलिस पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रही है। शहर में जगह-जगह टीमों को तैनात किया गया है, जो कि बाहर से आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखे हुए है।

पुलिस को समझें दोस्त, जानकारी करें सांझा-एसपी

पानीपत एसपी भूपेंद्र सिंह ने शहर की जनता से अपील की है कि शहर में कहीं पर भी अवैध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए और गैरकानूनी गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। इसलिए जनता भी पुलिस को अपना दोस्त समझें और जानकारी सांझा करें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *