![]()
जेवीवीएनएल के द्वारा उपभोक्ताओं को ऑनलाइन कई तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को मोबाइल में ऐप पर एक क्लिक करने पर बिजली कनेक्शन लेने से लेकर कई प्रकार की सुविधा और जानकारी मिल जाएगी। JVVNL ने बिजली उपभोक्ताओं के
.
कोटा जेवीवीएनएल के एसई शिवचरण जांगिड़ ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा अब अधिकतर कार्य ऑनलाइन हो गए हैं। वहीं एक बिजली मित्र एप भी बनाया गया है। इस एप को बिजली उपभोक्ता डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और जो मोबाइल नंबर बिजली विभाग में दिया हुआ है उस नंबर से बिजली मित्र एप को डाउनलोड कर सकते हैं। उपभोक्ता को सारी जानकारी अपने मोबाइल पर मिलती रहेगी।
उन्होंने बताया कि इस एप के जरिए शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोग अगर बिजली का कनेक्शन लेना है तो उसके सारे डिटेल फॉर्मेलिटी मिल जाएगी। वही एप के माध्यम से बिजली का कनेक्शन साथ ही बिजली का ऑनलाइन भुगतान। बिजली संबंधित समस्या की कंप्लेंट इस ऐप के जरिए दर्ज करवा सकते हैं। कंप्लेंट में प्रजेंट टाइम क्या चल रहा है कब तक उसकी कंप्लेंट का निस्तारण किया जाएगा। इस ऐप में पूरी जानकारी उपभोक्ता को मिलती रहेगी। बिजली चोरी, रीडिंग सभी समस्या को इस ऐप में उपभोक्ता के माध्यम से जानकारी मिल सकेगी।