Collector Neelabh Saxena hoisted the flag in Karauli | करौली में कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने किया ध्वजारोहण: 34 लोगों को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित, एडीएम ने पढ़ा राज्यपाल का संदेश – Karauli News

Actionpunjab
2 Min Read



मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया।

करौली के मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

.

समारोह में पुलिस जवान, आरएसी जवान, पूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड रोवर रेंजर्स ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। होमगार्ड और स्टूडेंट पुलिस ने भी परेड में भाग लिया। कार्यक्रम में एडीएम हेमराज परिड़वाल, एसपी लोकेश सोनवाल, एएसपी गुमनाराम, जिला परिषद सीईओ शिवचरण मीणा और नगर परिषद सभापति डॉ. राजरानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। एडीएम ने राज्यपाल का संदेश पढ़ा।

स्कूली छात्रों ने शारीरिक व्यायाम और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में 34 लोगों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जिले की वीरांगनाओं को शॉल और मिठाई देकर सम्मानित किया गया।

जिले के विभिन्न कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया। कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शिवराज मीणा और भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह ने झंडा फहराया। जिला अस्पताल, सीएमएचओ कार्यालय, एसपी कार्यालय और मेडिकल कॉलेज में भी ध्वजारोहण समारोह आयोजित किए गए। जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *