Ludhiana 3 Vehicle Thieves Arrest 11 Bike Recover News Update | लुधियाना में गाड़ियां चुराने वाले 3 गिरफ्तार: 11 चोरी के वाहन बरामद, चर्च से स्कूटी चोरी करने पर खुलासा हुआ – Jagraon News

Actionpunjab
2 Min Read



पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अकाशदीप, अशोक राम और जोत सिंह।

लुधियाना के थाना दाखा पुलिस ने गाड़ियां चोर करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 9 बाइक और 2 एक्टिवा बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अकाशदीप सिंह उर्फ दीशा, अशोक राम और जोत सिंह के रूप में हुई

.

तीनों तलवंडी कलां के रहने वाले हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब जीत सिंह नाम के व्यक्ति ने मुल्लापुर स्थित चर्च से अपनी हौंडा स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। जांच में पता चला कि स्कूटी अकाशदीप सिंह ने चुराई थी।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 2 एक्टिवा और 2 बाइक बरामद कीं। पूछताछ में अकाशदीप ने अपने साथियों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने अशोक राम और जोत सिंह को भी गिरफ्तार किया। इन दोनों से 7 चोरी की बाइक बरामद की गईं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से पुलिस को 16 अगस्त तक का रिमांड मिला है। डीएसपी दाखा ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चोरी के वाहन किसे बेचते थे, ताकि खरीदारों को भी मामले में नामजद किया जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *