Raj Kundra was shocked after donating kidney to Premananda Maharaj | प्रेमानंद महाराज को किडनी देने पर राज कुंद्रा हुए ट्रोल: लोगों ने कहा ढोंगी, जवाब में शिल्पा के पति बोले- कम जज करो, प्यार ज्यादा करो

Actionpunjab
3 Min Read


21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा हाल ही में प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे थे। प्रेमानंद महाराज से शिल्पा ने शांति के उपाय पूछे तो राज ने उन्हें अपनी किडनी दान करने की इच्छा जताई थी। राज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और उनका जमकर मजाक उड़ाया गया। सोशल मीडिया यूजर्स इस पब्लिसिटी स्टंट और राज को ढोंगी बता ट्रोल कर रहे थे। अब राज कुंद्रा ने ट्रोलर्स को खरी-खोटी सुनाई है।

उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा- ‘हम अजीब दुनिया में रहते हैं। जब कोई किसी की जान बचाने के लिए अपना एक हिस्सा देने का फैसला करता है, तो उसे पीआर स्टंट कहकर मजाक उड़ाया जाता है। अगर सहानुभूति एक स्टंट है, तो दुनिया इसे और देखे। अगर मानवता एक रणनीति है, तो ज्यादा से ज्यादा लोग इसे अपनाएं। मुझे मीडिया या ट्रोल्स के लगाए गए लेबल से परिभाषित नहीं किया जा सकता। मेरा पास्ट मेरे वर्तमान की चॉइसेज को खत्म नहीं करता। कम जज करो, आलोचना कम करो और प्यार ज्यादा करो। हो सकता है तुम भी किसी की जान बचा सको। राधे राधे।’

बता दें कि राज ने प्रेमानंद महाराज से कहा था- ‘मैं जानता हूं कि आप 10-20 साल से किडनी फेल के साथ चल रहे हो। मैं आज कहना चाहता हूं कि अगर मैं कभी आपके काम आ सकता हूं तो आज मेरी एक किडनी आपके नाम।’ राज की इस बार पर प्रेमानंद महाराज ने हंसते हुए ना कहा। फिर बोले- ‘तुम स्वस्थ रहो, प्रसन्न रहो, सुखी रहो। मैं भगवान की कृपा से एकदम स्वस्थ हूं। जब तक उनका बुलावा नहीं आएगा, तब तक ये किडनी हमको नहीं ले जाएगी। जब बुलावा आ जाएगा तो सबको जाना पड़ता है। आपका ये सद्भव हम बहुत ह्रदय से स्वीकार कर रहा हूं।’

वहीं, इस वायरल वीडियो के अलावा दोनों पति-पत्नी एक धोखाधड़ी मामले की वजह से भी सुर्खियों हैं। मुंबई के एक बिजनेसमैन ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति, बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। मामला उनके अब बंद हो चुकी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जुड़ा है। शिकायत करने वाले बिजनेसमैन दीपक कोठारी का कहना है कि 2015 से 2023 के बीच उन्होंने बिजनेस बढ़ाने के लिए कपल को कुल 60.48 करोड़ रुपए दिए, लेकिन यह रकम निजी खर्चों में लगा दी गई।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *