Putin Trump Meeting Photos 2025; Alaska 2025 | US Russia – Ukraine War | 15 PHOTOS- पुतिन का स्वागत करने ट्रम्प खुद आए: अपनी गाड़ी में ले गए; रूसी राष्ट्रपति का अलास्का में रेड कार्पेट वेलकम

Actionpunjab
4 Min Read

एंकरेज34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूक्रेन जंग पर बात करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन शुक्रवार देर रात अलास्का के एंकरेज शहर पहुंचे।

यहां ट्रम्प खुद पुतिन का स्वागत करने पहुंचे। इस दौरान पुतिन ने ट्रम्प को हैलो पड़ोसी कहकर संबोधित किया।

दोनों के बीच यूक्रेन जंग खत्म करने पर करीब 3 घंटे मीटिंग हुई, जिसके बाद दोनों नेताओं ने सिर्फ 12 मिनट की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसके बाद ट्रम्प और पुतिन एंकरेज से रवाना हो गए।

पुतिन और ट्रम्प के अलास्का दौरे से जुड़ी 15 तस्वीरें….

ट्रम्प का एयर फोर्स वन विमान 15 अगस्त को अलास्का के एंकरेज में लैंड हुआ।

ट्रम्प एयरफोर्स वन से उतरकर एंकरेज के एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन आर्मी बेस पहुंचे।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन अपने विमान से उतरे। इस दौरान उनके चारों तरफ सुरक्षाकर्मियों ने घेरा बनाया हुआ था।

पुतिन का स्वागत करने के लिए खुद ट्रम्प प्लेन के पास पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने हाथ भी मिलाए।

पुतिन ने ट्रम्प से हाथ मिलाते हुए उनसे हैलो पड़ोसी कहा। पुतिन ने कहा कि अमेरिका और रूस भले ही महासागरों से अलग हैं, फिर भी बहुत करीब के पड़ोसी हैं। दोनों के बीच दूरी सिर्फ 4 किलोमीटर है।

बेस पर चर्चा के दौरान दोनों नेता किसी बात पर मुस्कुराते नजर आए।

बेस पर चर्चा के दौरान ट्रम्प ने पुतिन से कुछ बात कही, जिसे पुतिन ध्यान से सुनते दिखे।

ट्रम्प पुतिन की मुलाकात के दौरान एक महिला पत्रकार ने चीखकर पूछा कि यूक्रेन में लोगों का कत्लेआम कब बंद होगा? इस पर पुतिन ने रिएक्शन देते हुए कहा कि उन्हें कुछ सुनाई नहीं दिया।

दोनों नेताओं ने अलास्का 2025 लिखे पोडियम पर खड़े होकर फोटो खिंचाई। इस दौरान उनके बैकग्राउंड में ‌B-2 बॉम्बर भी खड़े थे।

पुतिन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की गाड़ी में सवार होकर मीटिंग के लिए रवाना हुए।

शुक्रवार देर रात दोनों नेताओं ने अपने डेलिगेशन के साथ मीटिंग शुरू की। बंद कमरे में हुई मीटिंग से पहले मीडिया को बाहर निकाल दिया गया था।

करीब 3 घंटे चली मीटिंग के बाद दोनों नेता अपने-अपने डेलिगेशन के साथ मीटिंग रूम से बाहर निकले। मीटिंग से जुड़ी जानकारियां सार्वजनिक नहीं की गईं।

मीटिंग खत्म होने के बाद पुतिन और ट्रम्प आपस में बात करते हुए दिखे। इस दौरान उनके साथ एक ट्रांसलेटर मौजूद था।

मीटिंग खत्म होने के बाद दोनों नेता प्रेस ब्रीफिंग में पहुंचे। यहां दोनों ने अपनी-अपनी बात रखी, लेकिन पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं दिया।

अलास्का से रवाना होने से पहले पुतिन ने सोवियत काल के सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। ये सैनिक सेकेंड वर्ल्ड वॉर के वक्त अमेरिका से सोवियत संघ हथियार लाते वक्त मारे गए थे।

——————————–

ट्रम्प और पुतिन की मुलाकात से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें….

अमेरिकी मिलिट्री बेस पर ट्रम्प से मिलेंगे पुतिन:88KM दूर तैनात रहेंगे रूसी जेट; 54 साल पहले निक्सन से जापान के राजा यहीं मिले थे

पुतिन का अलास्का में B-2 बॉम्बर से स्वागत:ट्रम्प की गाड़ी में बैठकर मीटिंग के लिए पहुंचे, यूक्रेन जंग पर करीब 3 घंटे बातचीत

ट्रम्प-पुतिन के बीच 3 घंटे बैठक, कोई डील नहीं:दोनों 12 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रवाना हुए, पत्रकारों के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *