In Rewa, the shrine was vandalized, a religious flag was hoisted on the dome | रीवा में मजार में तोड़फोड़, धार्मिक झंडा फहराया: 200 मीटर की दूरी पर मंदिर-मस्जिद दोनों; तनाव का माहौल, पुलिस तैनात – Rewa News

Actionpunjab
2 Min Read


असामाजिक तत्वों ने मजार में तोड़फोड़ की। गुंबद पर धार्मिक झंडा फहरा दिया।

रीवा में असामाजिक तत्वों ने सैकड़ों साल पुरानी मजार में तोड़फोड़ कर दी। मजार में धार्मिक झंडा फहरा दिया। घटना स्थल के पास 200 मीटर के एरिया में ही हनुमान जी का मंदिर और मजार दोनों है। दोनों ही जगह दोनों समुदाय के लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। इलाके म

.

पूरा मामला रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोर्गी गांव का है। यहां पर गाज़ी मियां की मजार है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। यहां एक किलोमीटर के एरिया को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है।

पुलिस के साथ दोनों समुदाय के प्रतिनिधि ने शांति की अपील की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रशासन ने शुरू करवाया मजार का निर्माण गोर्गी गांव में शुक्रवार की रात को कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की थी। शनिवार दोपहर को जब मुस्लिम समाज को इसकी जानकारी लगी तो वहां भीड़ लग गई। पुलिस को बुलाया गया। डीएसपी हिमाली पाठक और एसडीएम गुढ़ अनुराग तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों को समझाइश देते हुए क्षतिग्रस्त मजार का दोबारा निर्माण शुरू करवाया।

काजी बोले- अमन और चैन बिगाड़ने की साजिश

शहर काजी मुफ्ती मोहम्मद मुबारक अजहरी ने बताया कि यह हमारे रीवा जिले में पहली ऐसी घटना है। अमन चैन बिगाड़ने की साजिश है। हम प्रशासन ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *