Charkhi Dadri Bhiwani Manisha murder case | मनीषा हत्याकांड मामले को लेकर दादरी में रोष: बाढड़ा मे बाजार बंद कर दिया धरना,कैंडल मार्च निकालकर फांसी की मांग – Charkhi dadri News

Actionpunjab
2 Min Read



बाढड़ा के मुख्य चौक पर धरना देते दुकानदार व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग।

चरखी दादरी जिले के साथ लगते भिवानी जिले में 19 वर्षीय अध्यापिका मनीषा हत्याकांड को लेकर रोष बना हुआ है। उसी के चलते जिले के बाढड़ा कस्बे में शनिवार सायं विरोधस्वरूप बाजार बंद किया और कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान मनीषा को न्याय दिलाने की मांग करते

.

बाजार बंद कर दिया धरना बता दे कि भिवानी जिले के सिंघानी में मनीषा की गला काटकर हत्या कर दी गई। इस निर्मम हत्याकांड के बाद से लोगों में रोष बना हुआ है उसी के चलते आज दिन में गांव भांडवा में रोष मार्च निकाला गया। वहीं बाढड़ा कस्बे में शनिवार सायं 4 से 6 बजे तक बाजार बंद रखा और कैंडल मार्च निकाला गया।

फांसी की सजा की मांग की

इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों व कस्बे के दुकानदारों ने क्रांतिकारी चौक पर इकट्‌ठे होकर वहां धरना दिया और नारेबाजी कर रोष जताया। इस दौरान मांग की गई कि हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए। दुकानदारों ने कहा कि सरकार को इस मामले मे ठोस कदम उठाना चाहिए ताकि दोबारा इस प्रकार की घटना ना घटे। वहीं लोगों से आह्वान किया की वे एकजुट होकर मनीषा को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़े ताकि भविष्य में किसी औन बहन-बेटी को मौत का शिकार ना होना पड़े।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *