Illegal Khair depot busted Yamuna Nagar forest department update | यमुनानगर में वन विभाग की अवैध खैर डिपो पर रेड: 20 लाख की लकड़ी, ट्रक और तीन बाइक बरामद, मौके से भागे आरोपी – Jagadhari News

Actionpunjab
2 Min Read


वन विभाग की टीम द्वारा पकड़ी गई खैर की लकड़ी।

यमुनानगर में वन विभाग की टीम ने जगाधरी के गुलाब नगर में अवैध रूप से चल रहे खैर के डिपो पर छापा मारा। इस दौरान टीम को मौके से 20 लाख कीमत की खैर की लकड़ी बरामद हुई है। टीम द्वारा यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। लकड़ी के साथ-साथ उन्हें ट्रक, त

.

कार्रवाई के लिए वन विभाग के टीम ने पुलिस में शिकायत दी है। वनरक्षक छछरौली राजेंद्र कुमार ने बताया कि वन विभाग को कहीं से सूचना मिली थी कि जगाधरी के गुलाब नगर में एक खैर का अवैध डिपो चल रहा है। टीम द्वारा इस डिपो पर कड़ी नजर रखी जा रही थी।

100 क्विंटल खैर की लकड़ी हुई बरामद

इस बारे वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया। छापेमारी के लिए अधिकारियों के दिशा-निर्देश में टीम का गठन किया गया और मौका मिलते ही बताई गई लोकेशन पर छापेमारी की। टीम को मौके से लगभग 100 क्विंटल खैर की लकडी, एक ट्रक और तीन बाइक बरामद हुई।

डिपो से बरामद लकड़ी की कीमत बीस लाख के लगभग है। छापा पड़ते ही मौके पर मौजूद लोग फरार हो गए। टीम द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से खैर की लकड़ी, ट्रक व बाइक सहित अन्य सामान को कब्जे में ले लिया है।

वन विभाग की टीम द्वारा बरामद की गई खैर की लकड़ी।

वन विभाग की टीम द्वारा बरामद की गई खैर की लकड़ी।

बरामद लकड़ी के पीस काफी भारी

कार्रवाई के लिए सिटी जगाधरी थाने में शिकायत दी है। वन मंडल अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की थी। मौके से बरामद लकड़ी के पीस बहुत भारी हैं, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह दूसरे राज्यों से लाई गई लकड़ी है। कार्रवाई के लिए शिकायत दे दी गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *