फोटो मृतक अंकित उसकी पत्नी दिव्या की है
मेरठ में 14 अगस्त की रात दिव्यांग हिस्ट्रीशीटर अंकित उर्फ अादि की हत्या के सीन को पुलिस ने रिक्रएट किया। शनिवार को मवाना थाना पुलिस अंकित के दोस्त शिवम पंडित को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। वहां उससे काफी देर तक पूछताछ होती रही। बता दें कि अंकित गंगानगर
.
सबसे पहले पूरी घटना समझिए

पत्नी के साथ कुछ दिन पहले ही ऋषिकेश घूमने गया था अंकित
15 अगस्त की दोपहर में अंकित का शव मवाना में नहर के पास नग्नावस्था में मिला था। पुलिस को लावारिस डेडबॉडी मिलने की सूचना मिली थी। तो मवाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। तो पुलिस ने लाश को लावारिस मानकर थानों में उसकी फोटो जारी की थी। तभी गंगानगर थाने पर अंकित के परिजन उसकी गुमशुदगी लिखाने पहुंचे थे। उनके सामने मवाना थाने से अंकित की लाश का फोटो आया। जिसे देखकर उन्होंने पहचान लिया। बताया कि यही हमारा भाई अंकित है। अंकित के परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ जो अंकित के दोस्त हैं उन पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने 2 लोगो ंको हिरासत में लिया है 2 आरोपी अभी फरार हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
अब घटनास्थल पर आरोपित ने जो बताया वो पढ़िए

आरोपित शिवम को लेकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
शनिवार को पुलिस आरोपित शिवम पंडित को लेकर सलारपुर पहुंची। शिवम ने बताया कि यहीं पर हमने 14 अगस्त की रात शराब पार्टी की थी। बताया कि इस पार्टी में अंकित, विवेक डागर, वंश पंडित और अनुराग छिलौरा रोहन सभी थे। शिवम ने पुलिस को बताया कि पार्टी में अंकित के पहुंचते ही विवेक और अनुराग ने उसे पहचान लिया। इनका पहले भी झगड़ा हो चुका है। इसलिए अंकित के पहुंचते ही विवेक और अनुराग ने उसे पीटना शुरू कर दिया। हमने रोका तो भी नहीं माने। विवेक, वंश और अनुराग ने इसी बीच अपने तीन-चार दोस्तों को अौर मौके पर बुला लिया। मैं उन्हें नहीं जानता। इन सभी ने मिलकर अंकित को बहुत पीटा है। इन्होंने अंकित के ऊपर चढ़कर उसको पीटा। उसके पैरों पर चढ़कर पिटाई की थी।
ऊपर बैठकर पीटा कि जांघ की हड्डी टूट गई

तस्वीर आरोपित रोहन की है जौ फरार है इस पर अंकित की हत्या का मुकदमा लिखा गया है पुलिस इसे तलाश रही है
पार्टी की रात आरोपितों ने अंकित को इस तरह मारा कि उसके शरीर पर जगह जगह लोहे की रॉड से पीटने के निशान है। इसके अलावा उसके पैरों की हड्डी भी टूट गई। उसकी जांघ की हड्डी भी टूटी मिली है। उसके ऊपर चढ़कर उसे पीटा है। वहीं पुलिस ने मुकदमे में केवल शिवम, रोहन अौर सूरज का नाम लिखा है अनुराग, वंश, विवेक का नाम नहीं लिखा है।
सीसीटीवी में भागते हुए दिख रहा अंकित

तस्वीर आरोपित शिवम की है
पूरे मामले में मवाना थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके बाद पुलिस इसकी जांच में जुटी। पुलिस ने गंगानगर, न्यू मीनाक्षीपुरम, सलारपुर से लेकर रजपुरा और मवाना में जहां अंकित की लाश मिली वहां के सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिए हैं। एक सीसीटीवी में अंकित उसके दो दोस्त कार से उतरते दिख रहे हैं। इसमें अंकित भागता हुआ नजर आ रहा है। सीसीटीवी सलारपुर का ही बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में शिवम पंडित, रोहन, सूरज और 4-5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पत्नी और परिजन थाने और घटनास्थल पहुंचे

अंकित को उसके दोस्तों ने ही मारा ये फोटो अंकित के परिजनों ने उसके दोस्तों की है जो दी है
शिवम पंडित को पुलिस घटनास्थल ले गई, जबकि मृतक अंकित के परिजन खुद ही उस जगह पहुंचे। अंकित पत्नी दिव्या थाने पर भी गई। परिजनों का कहना है कि घटनास्थल एक खाली प्लॉट है। जहां हमें काफी ईंटें रखी मिली हैं। वहां कैमरे लगे हैं लेकिन कैमरों की डीवीआर गायब है। अंकित की 8 साल पहले दिव्या से लवमैरिज हुई थी। दोनों के एक 5 साल की बेटी भी है। 7 अगस्त को अंकित ने बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उससे पहले अपनी मैरिज एनिवर्सरी भी सेलिब्रेट की थी। अब मृतक की पत्नी ने पुलिस को जो बताया वो पढ़िए..

मृतक अंकित की पत्नी दिव्या ने पुलिस को 14 अगस्त की रात से 15 अगस्त का पूरा सीन बताया। कहा कि रात को अंकित के पास शिवम और रोहन की कॉल आई। अंकित रिक्शा चालक था। 14 अगस्त की रात उसके दो दोस्त रोहन जो रजपुरा निवासी है और शिवम जो परतापुर निवासी है। दोनों ने लगभग साढ़े सात से साढ़े आठ के बीच कॉल करके रोहन की बर्थडे पार्टी में आने के लिए बुलाया था। रात साढ़े आठ बजे अंकित रोहन की जन्मदिन की पार्टी में चला गया। लेकिन वो रातभर घर नहीं लौटे। रात 12 बजे तक हमारी फोन पर बात हुई, उसके बाद अंकित का मोबाइल बंद हो गया। उसके दोस्तों का फोन भी बंद जाने लगा। हमने 15 अगस्त की सुबह दोबारा दोस्त रोहन और शिवम को फोन करके पूछा अंकित कहां है तो उन्होंने कहा हमें नहीं पता। इसके बाद मेरे घर के और लोगों ने उन लोगों को डराया कहा बता दो नहीं तो हम थाने जा रहे हैं शिकायत कराने तुम भी फंसोगे। तब रोहन और शिवम ने कहा कि हमें रात को कुछ बदमाशों ने पकड़ लिया था। एक गाड़ी में पांच, छह बदमाश आए थे। हम लोगों को कार में डालकर ले गए थे। बाद में उन्होंने हमें पीटा। वो बदमाश हमें छोड़ गए लेकिन अंकित को अपने साथ ही कार में ले गए। वो कौन थे हम नहीं जानते। इसके बाद हम गंगानगर थाने गए वहां हमें पता चला कि मेरे पति की मौत हो चुकी है। इसमें उसके दोस्तों का ही हाथ है, उनको सजा मिलना चाहिए। वो लोग मेरे पति से जलते थे।
अंकित का भाई बोला मुकदमे में नाम छोड़ दिए हैं

मृतक के भाई अंकुर ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि हम मवाना थाने में भाई की रिपोर्ट लिखाने गए थे। इसके बाद हम लौटे फिर पुलिस ने हमें घटनास्थल सलारपुर बुलाया। वहां पुलिस शिवम पंडित को लेकर पहुंची थी। बताया कि यहां घटनास्थल पर जांच करनी है। वहां हमने आरोपित शिवम से पूछा कि 14 अगस्त की रात क्या हुआ था। शिवम ने बताया कि हम लोगों ने यहीं प्लॉट में बर्थडे मनाया। शराब पी केक काटा। इसके बाद यहां काफी ईंटें पड़ी थी। उन ईंटों से विवेक, वंश, रोहन, अनुराग, उत्सव डागर ने मिलकर ईंटों से मेरे भाई अंकित की पिटाई कर दी उसे बहुत मारा। इन सभी ने अंकित को इतना पीटा कि उसे मार डाला। फिर उसे मवाना लेकर गए जहां बाग के पास उसको फेंका और भाग गए। भाई अंकुर ने बताया कि हमने पुलिस से कहा कि शिवम ने तो विवेक और अन्य लोगों का भी नाम लिया है, लेकिन मुकदमे में इनके नाम नहीं है तो पुलिस ने कहा उनका नाम भी लिखेंगे।
पुलिस का कहना है पूरे मामले में एसपी देहात डॉ. राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि एक व्यक्ति का शव मवाना थाना क्षेत्र में मिला था। जो न्यू मीनाक्षीपुरम का रहने वाला था। घरवालों ने उसकी शिनाख्त की थी। परिजनों की तहरीर पर मृतक के दोस्तों पर मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है।