पंजाब के तरनतारन जिले में सतलुज का जलस्तर बढ़ने से खेतों में भरा पानी।
पंजाब में आज (सोमवार) भी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। ये अलर्ट तीन जिलों, पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर, के लिए जारी किया गया है। यहां तेज बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं। ऐसा मौसम आने वाली 19 अगस्त तक रहने वाला है। वहीं, बीते दिन कुछ
.
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की सामान्य वृद्धि देखने को मिली है, हालांकि ये सामान्य के करीब बना हुआ है। लेकिन कुछ जिलों में तापमान सामान्य से काफी अधिक बना हुआ है। मानसा का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक 38.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं अमृतसर का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक 34.3 डिग्री, लुधियाना का तापमान 33.2 डिग्री, बठिंडा का 35.2 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं, राज्य में बीते दिन शाम 5.30 बजे तक होशियारपुर में 29 मिमी, रोपड़ में 37.5 मिमी, एसबीएस नगर में 16 मिमी, रूपनगर में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

पंजाब व आसपास के राज्यों में बारिश को लेकर जारी अलर्ट।
ब्यास-तरनतारन का जलस्तर बढ़ने से तरनतारन बाढ़ की चपेट में
हिमाचल में बारिश के कारण इस समय होशियारपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला और फाजिल्का के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि प्रशासन की तरफ से यहां सतर्कता बरती जा रही है। वहीं, हरिके मे ब्यास व सतलुज का संगम है। जहां पानी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांवों में बाढ़ की स्थिति बन चुकी है। पट्टी क्षेत्र के गांव राम सिंह वाला के पास सतलुज नदी का धुंसी बांध टूट गया। जिसे भरने के लिए प्रशासन कोशिशों में जुटा हुआ है।
फाजिल्का में पहाड़ी इलाकों में भारी बरसात के चलते सतलुज नदी उफान पर है और जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस वजह से लोगों को अब डर सताने लगा है। भारत-पाकिस्तान सरहदी इलाके के गांव कांवावाली के नजदीक सतलुज के पुल पर पहुंचे लोगों का कहना है कि वह अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं।

पंजाब के शहरों का अधिकतम तापमान।
सोमवार राज्य में अच्छी बारिश का अनुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज व मंगलवार राज्य के तीन जिलों तक ही अलर्ट सीमित है। लेकिन, 18 अगस्त, सोमवार, राज्य में अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं। इस दिन राज्य के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर और रूपनगर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य जिलों में भी अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं।
पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान
अमृतसर- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 27 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है।
जालंधर- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 27 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है।
लुधियाना- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 25 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है।
पटियाला- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है।
मोहाली- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 26 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है।
बाढ़ से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
- रूपनगर (रोपड़): 01881-221157
- गुरदासपुर: 01874-266376 / 1800-180-1852
- पठानकोट: 01862-346944
- अमृतसर: 01832-229125
- तरन तारन: 01852-224107
- होशियारपुर: 01882-220412
- लुधियाना: 0161-2520232
- जालंधर: 0181-2224417 / 94176-57802
- एस.बी.एस. नगर (नवांशहर): 01823-220645
- मानसा: 01652-229082
- संगरूर: 01672-234196
- पटियाला: 0175-2350550 / 0175-2358550
- मोहाली: 0172-2219506
- श्री मुक्तसर साहिब: 01633-260341
- फरीदकोट: 01639-250338
- फाजिल्का: 01638-262153 / 01638-260555
- फिरोजपुर: 01632-245366
- बरनाला: 01679-233031
- बठिंडा: 0164-2862100 / 0164-2862101
- कपूरथला: 01822-231990
- फतेहगढ़ साहिब: 01763-232838
- मोगा: 01636-235206
- मलेरकोटला: 01675-252003