Chamba Two Devotees Die Manimahesh Yatra News Update | चंबा में दो श्रद्धालुओं की मौत: मणिमहेश यात्रा से लौटते वक्त पत्थर गिरा, भारी बारिश के कारण हादसा; पंजाब के रहने वाले – Bharmour News

Actionpunjab
1 Min Read



चंबा में मणिमहेश यात्रा से वापस लौट रहे दो श्रद्धालुओं की रविवार को पहाड़ी से पत्थर गिरने से मौत हो गई। मृतकों में पंजाब के होशियारपुर निवासी स्वर्ण सिंह और हिमाचल प्रदेश के इंदौर निवासी शेखर चंद्र शामिल हैं।

.

घटना सुंदरासी के पास हुई, जहां पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से दोनों श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। स्वर्ण सिंह गोलवाल गोगरा होशियारपुर के रहने वाले थे। वहीं शेखर चंद्र गांव बरोटा, डाकघर ठाकुरद्वारा इंदौर के रहने वाले थे।

दोनों मृतकों के शवों को भरमौर ले जाया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में कई जगहों पर पत्थर गिरने और भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। राधाष्टमी के अवसर पर छोटे न्हौण में हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान किया था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *