Friends called a disabled history sheeter on his birthday and killed him | बर्थडे में बुलाकर दोस्तों ने की दिव्यांग हिस्ट्रीशीटर की हत्या: मेरठ में दो आरोपी अरेस्ट, जेल की दुश्मनी का धोखे से लिया बदला – Meerut News

Actionpunjab
5 Min Read


अंकित हत्याकांड में पकड़े गए दो आरोपी शिवम पंडित और सूरज को पुलिस ने जेल भेज दिया

मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र में 15 अगस्त की सुबह मिली दिव्यांग हिस्ट्रीशीटर अंकित की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर रविवार को उनको जेल भेज दिया। दोनों आरोपी अंकित के दोस्त शिवम पंडित और सूरज हैं। इन्होंने पहले अंकित को धोखे से जन

.

चैकिंग के दौरान पकड़े दो आरोपी

तस्वीर में सूरज और शिवम पंडित दोनों हैं जिनको पुलिस ने जेल भेज दिया है

तस्वीर में सूरज और शिवम पंडित दोनों हैं जिनको पुलिस ने जेल भेज दिया है

दोनों आरोपियों को पुलिस ने चैकिंग के दौरान फलावदा अंडरपास से अरेस्ट किया। आरोपी शिवम सैनी गांव थाना इंचौली का मूल निवासी है। इस समय इंद्रापुरम कालोनी थाना परतापुर में रहता है। आरोपी सूरज विजयवाड़ा थाना बड़ौत बागपत जिले का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपी शिवम पंडित पर अलग-अलग थानों में 7 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि दूसरे आरोपी सूरज पर मवाना थाने में 1 मुकदमा है। शिवम पंडित गैंगस्टर है। अनुराग छिलौरा ने मारपीट के समय अपने साथियों विवेक डागर, वंश पंडित को भी बुला लिया था। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

पुलिस पूछताछ में बताई पूरी वारदात

मृतक अंकित अपनी पत्नी दिव्या के साथ दोनों की शादी को आठ साल हो चुके हैं दोनों के 5 साल की एक बेटी भी है

मृतक अंकित अपनी पत्नी दिव्या के साथ दोनों की शादी को आठ साल हो चुके हैं दोनों के 5 साल की एक बेटी भी है

पकड़े गए शिवम पंडित और सूरज ने पुलिस पूछताछ में 14 अगस्त की रात हुई वारदात के बारे में बताया। शिवम, सूरज ने बताया कि अंकित को हम 14 अगस्त की रात अपने तीसरे दोस्त रोहन जाट की बर्थडे पार्टी में लेकर गए। इस पार्टी में अनुराग छिलौरा भी था। अनुरागज और अंकित की जेल से दुश्मनी चली आ रही थी। क्योंकि दोनों का अच्छा क्रिमिनल रिकार्ड रहा है। दोनों जेल में साथ रहे हैं।

डंडों, ईंटों, बेसबॉल से अंकित को पीटा

अंकित की पत्नी दिव्या ने दैनिक भास्कर को बताया था सच

अंकित की पत्नी दिव्या ने दैनिक भास्कर को बताया था सच

जब अनुराग-अंकित ने पार्टी में एक दूसरे को देखा तो दोनों ने झगड़ना शुरू कर दिया। दोनों में मारपीट, गालीगलौच होने लगी। तभी उन्होंने बेसबॉल, डंडों से अंकित को पीटना शुरू कर दिया। उनके दूसरे साथियों ने भी अंकित को डंडों, ईंटों से बुरी तरह पीटा। फिर हमें लगा कि अंकित मर गया। वो पूरी तरह खून से लथपथ हो चुका था। उसे मरा समझकर अंकित को गाड़ी में डालकर मेरठ बिजनौर हाईवे पर निलोहा कट मवाना थाना क्षेत्र में फेंककर चले गए।

मरा समझकर मवाना में फेंक आए लाश

मृतक अंकित के भाई अंकुर ने दैनिक भास्कर से की थी बातचीत

मृतक अंकित के भाई अंकुर ने दैनिक भास्कर से की थी बातचीत

फिर 15 अगस्त की सुबह लोगों ने अंकित को वहां मरा पड़ा देखा तब लोगों ने ही 112 पर कॉल करके शव पड़ा होने की सूचना दी थी। इसके बाद अंकित का भाई, परिवार थाने पहुंचा। बाद में लाश की पहचान हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में मिली छह चोटें हिस्ट्रीशीटर अंकित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी जांघ की हड्डी टूटना आया है। साथ ही पैरों में नीचे की तरफ मारपीट के निशान मिले हैं। उसके शरीर पर छह जगह चोटें आई हैं। पुलिस का कहना है एसपी देहात डॉ. राकेश कुमार मिश्रा का है कि अंकित नामक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियो ंको अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश जारी है।

वारदात से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए..

‘दोस्तों ने बर्थडे पार्टी में बुलाकर पति को मार डाला’:हिस्ट्रीशीटर अंकित की पत्नी बोली- वे जलते थे; सजा मिले; फटे कपड़ों में लाश मिली थी

मेरठ में बर्थडे पार्टी में गए दिव्यांग युवक की हत्या:घर से 30 किमी दूर हाईवे पर फेंकी लाश, 3 दोस्तों पर मर्डर का शक

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *