Haryana Hisar Wife Babli hanged herself after marriage | शादी के एक साल बाद पत्नी ने फांसी लगाई: हिसार में पति सहित 4 लोगों पर हत्या का केस, भाई-बहन मिलने आए तो मृत मिली – Hisar News

Actionpunjab
2 Min Read



हरियाणा के हिसार में शहर थाना पुलिस ने विवाहिता की मौत मामले में उसके पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मृतका का नाम बबली देवी (उम्र 25 वर्ष) है, जिसकी शादी 15 जुलाई 2024 को यूपी के हरदोई निवासी सोनू के साथ हुई थी।

.

मृतका के भाई आदेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 16 अगस्त को वह अपनी बहन सबी के साथ हिसार आया था। इसी दौरान सोनू उन्हें लेने आया और अपने मकान पर ले गया। वहां पहुंचने पर देखा कि घर का दरवाजा बंद था।

जब दरवाजा खोला गया तो बबली देवी बेहोश हालत में चारपाई पर पड़ी मिली। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था और दीवार पर खून के निशान थे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि सोनू और उसके परिवार वाले (माता सरला, पिता अशोक कुमार और भाई अश्वनी) बबली देवी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

शादी के बाद कई बार मारपीट भी की गई। सोनू ने मृतका से सोने की चेन न लाने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सोनू, सरला, अशोक कुमार और अश्वनी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 80 और 85 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *