fazilka police busts terrorist module two arrested weapons seized | फाजिल्का में टेररिस्ट मॉड्यूल का भंडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, विदेश से मिलनी थी बम रखने की लोकेशन, 2 पिस्टल-कारतूस बरामद – Fazilka News

Actionpunjab
2 Min Read


पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी।

पंजाब के काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने टेररिस्ट मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी 15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश को अंजाम देने वाले थे। आरोपियों की पहचान तरनतारन जिले के गांव भुलड़ निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत और

.

पुलिस ने आरोपियों से शुरुआती जांच में दो हैंड ग्रेनेड, एक पिस्टल और 5 कारतूस बरामद किए।

मामला फाजिल्का के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाने में दर्ज किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस टीम द्वारा की गई पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों को विदेश से बम रखने की लोकेशन भेजी जानी थी। पुलिस ने समय रहते इन्हें पकड़ लिया।

पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी।

कोर्ट ने दिया तीन दिन का पुलिस रिमांड

फाजिल्का के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से की गई पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपियों से दो और पिस्टल तथा 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। हालांकि इस मामले में कोर्ट ने तीन दिन का अतिरिक्त पुलिस रिमांड दिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *