हरियाणा में करनाल के मधुबन थाना क्षेत्र में जीटी रोड से सटे एक गांव में महिला के साथ छेड़खानी व मारपीट का मामला सामने आया है। महिला दुकान बंद कर घर लौट रही थी। महिला ने दो युवकों पर अंधेरे का फायदा उठाकर छेड़खानी और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया। महिला
.
प्राइवेट पार्ट को किया गया टच पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 17 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही बलवान और दर्शन ने उसे रोक लिया और जबरदस्ती छेड़खानी शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि उसके कपड़े फाड़े गए और प्राइवेट पार्ट को छुआ गया। शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे छुड़वाया।

करनाल मधुबन थाना की फोटो।
महिला के मुताबिक, इस बीच उसका बेटा भी पहुंचा और आरोपियों से सवाल किया तो बलवान और दर्शन ने अपने साथियों अनुप, मोहित, ईशान्त और आर्यन को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में महिला और उसके बेटे को चोटें आईं। दोनों का मेडिकल करवाया गया और रिपोर्ट पुलिस को सौंपी गई।
पुलिस जांच में छेड़खानी के आरोप नहीं सही घटना की सूचना मधुबन पुलिस को दी गई। जिसके बाद एएसआई मीनू ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की और गांव के मौजीज व्यक्तियों व पड़ोसियों से पूछताछ की। तस्दीक के दौरान छेड़खानी और कपड़े फाड़ने के आरोप सही साबित नहीं हो सके। जांच में मामला केवल गाली-गलौज और मारपीट का पाया गया।
केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की तफ्तीश पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर महिला और उसके बेटे के घायल होने की पुष्टि की। इसके बाद आरोपियों बलवान, दर्शन, अनुप, मोहित, ईशान्त और आर्यन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि केस की तफ्तीश जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।