Satsang by Dhanka Samaj at the protest Hanumangarh Rajasthan | धानका समाज का धरने पर सत्संग: जाति नाम सुधार की मांग, हनुमानगढ़ में आठवें दिन भी जारी है आंदोलन – Hanumangarh News

Actionpunjab
1 Min Read



हनुमानगढ़ में धानका समाज जनजाति संघर्ष समिति ने धरनास्थल किया सत्संग।

हनुमानगढ़ में धानका समाज जनजाति संघर्ष समिति का बेमियादी धरना और क्रमिक अनशन आठवें दिन भी जारी है। धरनास्थल पर सोमवार को विशेष सत्संग का आयोजन किया गया। यह सत्संग समुदाय की एकजुटता के लिए आयोजित किया गया।

.

विक्रम, विजय, रवि, विकास, नरेश, रूपाराम, दलीप, गौरीशंकर, मोहनलाल, बालकिशन और धर्मवीर धाणका क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। समिति अध्यक्ष दीपक धाणका और जिला संयोजक माणक चंद धाणका के अनुसार अब पूरा समाज इस आंदोलन से जुड़ रहा है।

मुख्य मांग 18 सितंबर 1976 की गजट अधिसूचना से जुड़ी है। इस अधिसूचना में धानका का हिंदी रूपांतरण धाणका कर दिया गया। समाज का कहना है कि इसका शुद्ध हिंदी रूप धानका है। इस त्रुटि के कारण समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी हो रही है।

समिति ने चेतावनी दी है कि यदि राज्य सरकार ने जल्द समाधान नहीं निकाला तो आंदोलन और तेज होगा। जब तक जाति नाम में सुधार कर धानका दर्ज नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *