Uproar over lineman’s death due to electric shock | लाइनमैन की करंट से मौत पर बवाल: कर्मचारी पर केस दर्ज, परिवार को 10 लाख मुआवजे का आश्वासन – Auraiya News

Actionpunjab
2 Min Read


औरैया3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

औरैया के दिबियापुर के अमौआहार गांव में विद्युत फॉल्ट ठीक करने के दौरान एक संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार (31) के रूप में हुई है।

प्रदीप नौगवा फीडर का फॉल्ट ठीक कर रहे थे। शटडाउन लेने के बावजूद अचानक लाइन में करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से प्रदीप खंभे से नीचे खेत में गिर पड़े। जब वह लंबे समय तक नहीं लौटे, तो उपकेंद्र के साथी कर्मचारियों ने खोजबीन की और खेत में उनका शव मिला।

मृतक के भाई अरुण कुमार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात विद्युत कर्मचारी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद भारी पुलिस सुरक्षा में शव को गांव ले जाया गया।

विद्युत वितरण खंड दिबियापुर के एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए का आर्थिक मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। साथ ही मृतक की पत्नी को नौकरी देने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। विभाग की ओर से जांच जारी है और जिम्मेदार कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *