Turkish National Robbed of $4800 by Fake Police | Gurugram Sector-53 Crime | गुरुग्राम में विदेशी नागरिक से लूटे 4800 डॉलर: पुलिस ड्रेस में आए तीन बदमाश; अस्पताल के बाहर कागजात जांचने के बहाने रोका – gurugram News

Actionpunjab
3 Min Read


गुरुग्राम के आर्टिमिस अस्पताल का एंट्री गेट, यहीं पर विदेशी नागरिक को रोका गया।

गुरुग्राम शहर के पॉश इलाके सेक्टर-53 में सोमवार को पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने तुर्की के एक नागरिक से 4800 डॉलर (करीब 4 लाख रुपए) लूट लिए। इस घटना ने विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू

.

जानकारी के अनुसार, तुर्की का नागरिक गुरुग्राम के आर्टिमिस अस्पताल में इलाज करवाने आया था। अस्पताल से लौटते समय एक हुंडई वरना कार में सवार दो-तीन युवक वहां पहुंचे। ये पुलिस की वर्दी में उसके पास आए। उन्होंने कागजात चेक करने का बहाना बनाया और मौका पाकर उसके बैग से 4800 डॉलर निकाल लिए। इसके बाद वे कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए।

अस्पताल के बाहर वह जगह जहां वरना कार में आए बदमाशों ने विदेशी नागरिक को रोका।

अस्पताल के बाहर वह जगह जहां वरना कार में आए बदमाशों ने विदेशी नागरिक को रोका।

विदेशी नागरिक ने वारदात की सूचना सेक्टर-53 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बदमाशों ने पुलिस की वर्दी पहनकर विदेशी नागरिक को भ्रमित किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। संदिग्ध वाहन की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस ने फर्जी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। यह घटना विदेशी नागरिकों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन गई है, खासकर उन विदेशी नागरिकों के लिए जो मेडिकल टूरिज्म के लिए गुरुग्राम आते हैं।

चेकिंग के बहाने लिया बैग

मामले में थाना प्रभारी सेक्टर 53 ने खुलासा किया की तुर्की के रहने वाला 52 वर्षीय व्यक्ति अपने 10 साल के बेटे के इलाज के लिए आर्टिमिस अस्पताल गुरुग्राम आया था और सेक्टर 52 में ही रह रहा था। कल देर रात तकरीबन 11 बजे जैसे ही 52 वर्षीय अमिन्जेलिन जियेबेलीस अपने 10 साल के बेटे को लेकर आर्टिमिस अस्पताल के लिए निकला वैसे ही इसके पास एक गाड़ी आकार रुकी, जिसमें 2 से 3 युवक सवार थे। इन युवकों ने टूटी फूटी अंग्रेज़ी में तुर्की व्यक्ति से पासपोर्ट चेकिंग के नाम पर उसका बैग लिया। जिसके कागजात चेक करने के बहाने बैग में रखे 4800 डॉलर निकाल फरार हो गए थाना प्रभारी की माने तो आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए और अहम सुराग भी गुरुग्राम पुलिस के हाथ लगे है और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *