![]()
अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में रेस्क्यू किए गए लोग
हरियाणा के अंबाला मैं अवैध नशा मुक्ति केंद्र का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है और इसी पर कार्रवाई करते हुए आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की है।
.
ये कार्रवाई देर रात की गई है। अभी फिलहाल नशा मुक्ति केंद्र के संचालक का पता नहीं चल सका है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम इसकी जांच कर रही है।
23 लोगों को किया रेस्क्यू
वहीं, जानकारी के अनुसार इस नशा मुक्ति केंद्र से 23 युवकों को रेस्क्यू कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को यह पता चला था कि अंबाला के सहा इलाके में एक अवैध नशा मुक्ति केंद्र चल रहा है। जिसके बाद साहा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ये संयुक्त कार्रवाई की है।
इलाज के नाम पर रुपए ऐंठते थे
वहीं, अभी शुरुआती जानकारी के अनुसार नशा मुक्ति केंद्र पर नशे को छुड़ाने के लिए आने वाले लोगों से ये नशा छुड़ाने के नाम पर मोटी रकम वसूलते थे। इनके पास इस समय 23 युवक थे। जो अपना इलाज कराने के लिए यहां भर्ती थे।