Trump Zelensky European leaders meeting live Russia Ukraine War US Latest News and Update | रूस-यूक्रेन के बीच फिलहाल सीजफायर नहीं: ट्रम्प ने जेलेंस्की से मीटिंग रोककर पुतिन को फोन किया; पुतिन-जेलेंस्की 15 दिन के अंदर मिलेंगे

Actionpunjab
33 Min Read


वॉशिंगटन डीसी9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ट्रम्प ने मीटिंग के दौरान कहा कि अगर जेलेंस्की चाहें तो यह जंग तुरंत रुक सकती है। दोनों नेताओं की बीते 7 महीने में यह तीसरी मुलाकात थी। - Dainik Bhaskar

ट्रम्प ने मीटिंग के दौरान कहा कि अगर जेलेंस्की चाहें तो यह जंग तुरंत रुक सकती है। दोनों नेताओं की बीते 7 महीने में यह तीसरी मुलाकात थी।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की 15 दिन के भीतर मुलाकात करेंगे। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज ने बताया कि ट्रम्प के साथ फोन पर बातचीत के दौरान पुतिन इस मुलाकात को राजी हुए।

हालांकि यह मुलाकात कहां होगी, यह तय नहीं है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोमवार को व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूरोपीय लीडर्स के साथ मीटिंग की। इसमें यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी पर चर्चा हुई। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय देश मिलकर इस पर काम करेंगे।

वहीं, रूसी राष्ट्रपति ऑफिस (क्रेमलिन) ने बताया कि ट्रम्प ने मीटिंग रोककर पुतिन से फोन पर 40 मिनट बात की। इस दौरान पुतिन ने रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच सीधे बातचीत का समर्थन किया।

ट्रम्प बोले- युद्ध में यूक्रेन का समर्थन करते रहेंगे:जेलेंस्की चाहें तो जंग तुरंत रुक सकती है; थोड़ी देर में पुतिन को फोन करेंगे

ट्रम्प, जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के मीटिंग की 5 तस्वीरें…

राष्ट्रपति ट्रम्प ने व्हाइट हाउस पहुंचने पर जेलेंस्की का स्वागत किया।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने व्हाइट हाउस पहुंचने पर जेलेंस्की का स्वागत किया।

जेलेंस्की इस बार मिलिट्री ड्रेस की जगह नॉर्मल कपड़े पहन कर पहुंचे थे, ट्रम्प ने इसकी तारीफ की।

जेलेंस्की इस बार मिलिट्री ड्रेस की जगह नॉर्मल कपड़े पहन कर पहुंचे थे, ट्रम्प ने इसकी तारीफ की।

ट्रम्प-जेलेंस्की की मीटिंग के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी मौजूद थे।

ट्रम्प-जेलेंस्की की मीटिंग के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी मौजूद थे।

ट्रम्प, जेलेंस्की और यूरोपीय नेता व्हाइट हाउस के एक हॉल में एक ग्रुप फोटो के लिए इकट्ठा हुए। जेलेंस्की और ट्रम्प एक-दूसरे के बगल में खड़े थे।

ट्रम्प, जेलेंस्की और यूरोपीय नेता व्हाइट हाउस के एक हॉल में एक ग्रुप फोटो के लिए इकट्ठा हुए। जेलेंस्की और ट्रम्प एक-दूसरे के बगल में खड़े थे।

मीटिंग के दौरान राष्ट्रपति ट्रम्प और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी बात करते हुए।

मीटिंग के दौरान राष्ट्रपति ट्रम्प और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी बात करते हुए।

ट्रम्प-जेलेंस्की मीटिंग की 10 प्रमुख बातें…

ट्रम्प ने कहा…

1. आज की बैठक का नतीजा चाहे जो भी हो, यूक्रेन के लिए अमेरिकी समर्थन बना रहेगा।

2. यूक्रेन भले ही नाटो का मेंबर नहीं बनेगा लेकिन अमेरिका, यूक्रेन को बहुत अच्छी सुरक्षा देगा।

3. यूक्रेन में शांति बनाए रखने के लिए अमेरिकी सैनिक भेजने पर विचार कर सकता हूं।

4. युद्ध जरूर खत्म होगा, लेकिन ये कब होगा, इसकी उन्हें पूरी जानकारी नहीं है।

5. रूस, यूक्रेन और अमेरिका की एक बैठक होगी और उसमें युद्ध खत्म होने की संभावना है।

6. युद्ध तब खत्म होगा, जब उसका समय आएगा। मैं ठीक-ठीक नहीं बता सकता, लेकिन यह खत्म होगा।

7. व्हाइट हाउस में यूरोपीय नेताओं और जेलेंस्की से मुलाकात के बाद पुतिन को फोन करूंगा।

जेलेंस्की ने कहा…

1. जंग खत्म करने के लिए डिप्लोमैटिक रास्ता अपनाने को तैयार, जमीन की अदला-बदली मंजूर नहीं।

2. जंग खत्म होने के बाद ही वह राष्ट्रपति चुनाव हो सकते हैं। जंग जारी रहते हुए यह मुमकिन नहीं।

3. अमेरिका के हथियार यूक्रेन की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं और किसी के पास वैसा हवाई रक्षा सिस्टम नहीं।

ट्रम्प-जेलेंस्की की बातचीत से जुड़ी पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जेलेंस्की बोले- रूस ने बैठक का प्रस्ताव रखा, मैं तैयार

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने यूक्रेन के साथ द्विपक्षीय बैठक और उसके बाद त्रिपक्षीय बैठक का प्रस्ताव रखा है।

ट्रम्प के साथ बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, जेलेंस्की ने कहा कि वह पुतिन के साथ किसी भी तरह की बैठक के लिए तैयार हैं।

जेलेंस्की ने कहा कि वह त्रिपक्षीय बैठक में शामिल होंगे, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि पहली बैठक कैसी रहती है।

जेलेंस्की ने बताया कि उन्हें द्विपक्षीय बैठक की पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह बैठक के लिए कोई शर्त नहीं रखना चाहते, क्योंकि पुतिन भी अपनी शर्तें रख सकते हैं।

जेलेंस्की ने कहा- मुझे पूरा यकीन है कि हमें मिलना चाहिए और युद्ध खत्म करने के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए।

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जर्मन चांसलर बोले- पुतिन-जेलेंस्की दो हफ्ते में मिलेंगे

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज ने बताया कि राष्ट्रपति पुतिन ने ट्रम्प के साथ फोन पर बातचीत के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से अगले दो हफ्ते में मुलाकात की हामी भरी है।

मर्त्ज ने कहा कि इस मुलाकात की जगह अभी तय नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस बैठक की अच्छे से तैयारी करनी होगी, लेकिन उन्हें नहीं पता कि पुतिन इसमें शामिल होने की हिम्मत करेंगे या नहीं।

50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ज्यादातर यूरोपीय नेता व्हाइट हाउस से रवाना

एक व्हाइट हाउस अधिकारी ने CNN बताया कि ट्रम्प के साथ बैठक के लिए आए ज्यादातर यूरोपीय नेता व्हाइट हाउस से जा चुके हैं। अधिकारी ने कहा कि जो नेता अभी रुके हैं, वे भी जल्द ही रवाना हो जाएंगे। व्हाइट हाउस ने “लिड” जारी कर दिया है, यानी ट्रंप आज फिर से सार्वजनिक रूप से नहीं दिखेंगे।

जब व्हाइट हाउस लिड जारी करता है, तो इसका मतलब है कि राष्ट्रपति उस दिन और कोई सार्वजनिक कार्यक्रम या प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करेंगे।

आसान भाषा में लिड का मतलब है कि राष्ट्रपति के दिन का कामकाज खत्म हो गया है और वह आज सार्वजनिक रूप से नहीं दिखेंगे।

10:39 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प और यूरोपीय नेताओं की मीटिंग खत्म

ट्रम्प, जेलेंस्की और बाकी यूरोपीय नेताओं के बीच व्हाइट हाउस में कई बैठकें हुईं। व्हाइट हाउस ने इससे जुड़ी जानकारियों को मीडिया से दूर रखा है।

कुछ यूरोपीय नेताओं को ट्रम्प के साथ ओवल ऑफिस की बैठक के बाद शाम लगभग 6 बजे बाहर निकलते देखा गया। ब्रिटिश पीएम स्टार्मर ने एक सवाल का जवाब का जवाब देते हुए कहा कि मीटिंग कुछ हद तक सफल रही। वहीं, जेलेंस्की के प्रवक्ता ने पत्रकारों को बताया कि जेलेंस्की और यूरोपीय नेता अभी वॉशिंगटन में ही रुके हैं ताकि बातचीत जारी रखी जा सके।

10:32 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प ने पुतिन से 40 मिनट बातचीत की

क्रेमलिन ने जानकारी दी है कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने पुतिन से बातचीत की है। इसके लिए ट्रम्प ने जेलेंस्की और यूरोपीय यूनियन के नेताओं संग हो रही बातचीत रोक दी। दोनों नेताओं के बीच 40 मिनट बातचीत हुई।

पुतिन के सलाहकार यूरी उशाकोव के मुताबिक, पुतिन ने अलास्का बैठक में ट्रम्प के स्वागत के लिए धन्यवाद किया। दोनों नेताओं ने रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच सीधे बातचीत का समर्थन किया।

10:16 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- जेलेंस्की और पुतिन के बीच बैठक की तैयारी शुरू

ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि व्हाइट हाउस में यूरोपीय नेताओं और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ हुई बैठक बहुत सफल रही। उन्होंने बताया कि बैठक में यूक्रेन की सुरक्षा के लिए गारंटी पर चर्चा हुई, जिसमें यूरोपीय देश मुख्य भूमिका निभाएंगे और अमेरिका उनका साथ देगा।

ट्रम्प ने यह भी कहा कि बैठकों के बाद मैंने पुतिन को फोन किया​, इसके बाद​​​​​​ जेलेंस्की और पुतिन के बीच बैठक की तैयारी शुरू हो गई है।

उन्होंने आगे कहा कि यह बैठक कहां होगी, यह बाद में तय होगा। इसके बाद हम तीनों- मैं, पुतिन और जेलेंस्की- एक त्रिपक्षीय बैठक करेंगे। यह लगभग चार साल से चल रहे युद्ध को रोकने का अच्छा शुरुआती कदम है।

ट्रम्प ने लिखा कि सभी लोग रूस-यूक्रेन में शांति की संभावना से बहुत खुश हैं। उन्होंने यह नहीं बताया कि यह मुलाकात कब होगी।

10:04 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प और यूरोपीय नेताओं की बैठक फिर से शुरू

राष्ट्रपति जेलेंस्की के प्रवक्ता सेरही नाइकिफोरोव ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूरोपीय नेताओं के बीच व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में बातचीत फिर से शुरू हो गई है।

यह बैठक अब सिर्फ नेताओं के बीच हो रही है। जेलेंस्की और यूरोपीय नेता इस वक्त ट्रम्प के साथ ओवल ऑफिस में हैं।

10:01 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प के साथ मीटिंग के बाद नाटो चीफ और यूरोपीय लीडर्स के बयान

जेलेंस्की (यूक्रेनी राष्ट्रपति)- मीटिंग सकारात्मक रही सुरक्षा गारंटी समेत संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा की।

कीर स्टार्मर (ब्रिटिश पीएम)- सुरक्षा गारंटी के अलावा यूक्रेन, रूस, अमेरिका के बीच बैठक ऐतिहासिक कदम होगा।

फ्रेडरिक मर्त्ज (जर्मन चांसलर)- रूस के साथ किसी भी बैठक से पहले सीजफायर जरूरी है। इसके लिए रूस पर दबाव डालना होगा।

इमैनुएल मैक्रों (फ्रांसीसी राष्ट्रपति)- सुरक्षा गारंटी न सिर्फ यूक्रेन का बल्कि पूरे यूरोप की सुरक्षा का मामला है।

जॉर्जिया मेलोनी (इटली की पीएम)- सबसे अहम सवाल यह है कि कैसे सुनिश्चित किया जाए कि कैसे दोबारा संघर्ष न हो।

मार्क रूट (नाटो चीफ)- सहयोगियों को यूक्रेन के बुनियादी ढांचे पर हमलों को रोकने के लिए कोशिश करनी चाहिए।

उर्सुला वॉन डेर लेयेन (EU चीफ)- यूक्रेनी बच्चों की वापसी हो। हर बच्चे के अपने परिवार के पास वापस जाना चाहिए।

अलेक्जेंडर स्टब (फिनलैंड पीएम)- यूक्रेन के मामले में पिछले 3 साल में जितनी प्रगति हुई है, उसकी तुलना में 2 सप्ताह में ज्यादा प्रगति हुई।

09:49 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प ने यूरोपीय नेताओं के साथ बैठक बीच में रोककर पुतिन से बात की

राष्ट्रपति ट्रम्प ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के साथ चल रही बैठक बीच में रोककर रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की। व्हाइट हाउस के सूत्रों ने यह जानकारी CNN को दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस बातचीत के दौरान यूरोपीय नेता मौजूद नहीं थे। पुतिन के साथ बातचीत के बाद यूरोपीय नेताओं के साथ बातचीत फिर से शुरू की गई।

09:23 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

यूक्रेन की मदद के लिए प्लान बना रहा अमेरिका

अमेरिका के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन अपनी टीम के साथ यूक्रेन को सुरक्षा देने की योजना पर काम कर रहे हैं। यह काम व्हाइट हाउस में आज होने वाली बैठकों से पहले हो रहा है।

CNN को यह जानकारी व्हाइट हाउस के सूत्रों ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोप के देश भी यूक्रेन की सुरक्षा के लिए ऐसी ही योजनाएं बना रहे हैं। लेकिन अमेरिका क्या कदम उठाएगा, इस बारे में अभी कुछ साफ नहीं है।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने आज जेलेंस्की के साथ मीटिंग ने कहा था कि वे यूक्रेन में सैनिक भेजने के बारे में सोच सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प की बातों से लगता है कि वे किसी तरह मदद करने को तैयार हैं।

09:14 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प और यूरोपीय नेताओं की व्हाइट हाउस में बैठक खत्म

राष्ट्रपति ट्रम्प और यूरोपीय नेताओं के बीच व्हाइट हाउस में हुई बैठक खत्म हो गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के प्रवक्ता सेरही नाइकिफोरोव ने बताया कि नेता व्हाइट हाउस में ही रुके हैं और अलग-अलग तरीके से बातचीत जारी रख रहे हैं।

09:10 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

ब्रिटिश PM बोले- यूक्रेन का भविष्य हम सभी के लिए मायने रखता है

ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ X पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि यूक्रेन का भविष्य हम सभी के लिए मायने रखता है।

08:48 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प का दावा- पुतिन 1000 यूक्रेनी कैदियों को रिहा कर सकते हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ त्रिपक्षीय बैठक के बाद 1,000 से ज्यादा यूक्रेनी कैदियों को रिहा कर सकते हैं। हालांकि, पुतिन ने अभी इस बैठक के लिए हामी नहीं भरी है।

08:39 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

रूस बोला- यूक्रेन में नाटो सैनिकों की तैनाती स्वीकार नहीं

व्हाइट हाउस में ट्रम्प और यूरोपीय नेताओं की मीटिंग के बीच रूस ने बयान जारी किया। रूस ने इसमें कहा है कि वह किसी भी सुरक्षा गारंटी के तहत यूक्रेन में नाटो सैनिकों की तैनाती को नहीं मानता।

इससे पहले ट्रम्प के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा था कि मॉस्को ने मान लिया है कि वॉशिंगटन और उसके यूरोपीय सहयोगी यूक्रेन को ऐसी सुरक्षा गारंटी दे सकते हैं जो किसी भी संघर्ष समाधान के हिस्से के रूप में नाटो के सामूहिक रक्षा अधिकार जैसी होगी।

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि “हम किसी भी परिदृश्य में यूक्रेन में नाटो देशों की सैन्य टुकड़ी की मौजूदगी को पूरी तरह नकारते हैं।

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की बार-बार सुरक्षा गारंटी की मांग कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि रूस समझौते पर सहमत होने के बाद फिर से यूक्रेन पर हमला न करे।

08:28 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मैक्रों से बोले ट्रम्प- पुतिन मेरे साथ डील करना चाहते हैं

व्हाइट हाउस में यूरोपीय नेताओं के साथ बैठक से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की माइक पर बातचीत रिकॉर्ड हो गई। उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फुसफुसाते हुए कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन युद्ध खत्म करने के लिए मेरे साथ समझौता करना चाहते हैं।

ट्रम्प ने कहा कि मुझे लगता है कि पुतिन डील करना चाहते हैं। मेरे साथ डील करना चाहते हैं, समझे? यह थोड़ा अजीब लगता है।

08:22 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प और यूरोपीय नेताओं की बंद कमरे में मीटिंग शुरू

ट्रम्प, यूरोपीय नेताओं और जेलेंस्की के बीच बैठक अब बंद दरवाजों के पीछे शुरू हो गई है। पत्रकारों को बैठक से बाहर निकाल दिया गया है। नेताओं ने पत्रकारों के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया है।

08:07 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- पुतिन भी यूक्रेन युद्ध को लेकर कुछ करना चाहते हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कुछ करना चाहते हैं। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में कहा कि आप देखेंगे कि राष्ट्रपति पुतिन भी कुछ करना चाहते हैं। जब हम मिलेंगे, तो आपको कुछ बहुत सकारात्मक कदम दिखेंगे। हम आज की बैठक के बाद इसे तय करेंगे।

08:00 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- अभी सीजफायर की संभावना बहुत कम

व्हाइट हाउस में यूरोपीय नेताओं के साथ बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा कि सभी लोग जल्द से जल्द सीजफायर चाहते हैं, ताकि स्थायी शांति की दिशा में काम किया जा सके। ट्रम्प के मुताबिक जेलेंस्की और पुतिन इस मुद्दे पर सीधी बातचीत कर सकते हैं।

ट्रम्प ने कहा कि उन्हें सीजफायर का विचार पसंद है, क्योंकि इससे तुरंत हत्याएं और हिंसा रुक सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा हो भी सकता है, लेकिन इस वक्त इसकी संभावना कम है।

07:58 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मेलोनी ने ट्रम्प के साथ मीटिंग में मस्क का जिक्र किया

मेलोनी ने ट्रम्प की यूक्रेन युद्ध खत्म करने की कोशिशों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों में हमने रूस की तरफ से बातचीत में शामिल होने की इच्छा के कोई संकेत नहीं देखे। अब चीजें बदल रही हैं। इसके लिए आपका धन्यवाद।

उन्होंने साथ ही मस्क के स्टारलिंक नेटवर्क की मदद का जिक्र करते हुए कहा, “युद्ध के मैदान में स्टारलिंक की सहायता के लिए भी शुक्रिया। हमें यह याद रखना होगा कि अगर हमें शांति चाहिए तो हमें एकजुट रहना होगा। इसलिए यह एक बहुत अच्छा दिन है जहां हम सभी एक साथ हैं।

07:55 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

ब्रिटिश पीएम बोले- ट्रम्प की बैठक यूक्रेन-यूरोप के लिए बड़ा कदम

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ व्हाइट हाउस में हुई बैठक यूक्रेन और यूरोप की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम हो सकती है।

स्टार्मर ने ट्रंप और यूरोपीय नेताओं के साथ बैठक में कहा- आज हम एक बहुत महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं, जो यूक्रेन और यूरोप की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक हो सकता है।

उन्होंने बताया कि ट्रम्प ने यूक्रेन के लिए नाटो के आर्टिकल-5 जैसी सुरक्षा की बात की। नाटो के आर्टिकल-5 के तहत अगर ग्रुप के एक देश पर हमला होता है, तो सभी सदस्य देश मिलकर उसका जवाब देंगे। हालांकि, यूक्रेन नाटो का मेंबर नहीं है और आने वाले वक्त में उसके शामिल होने की कोई संभावना भी नहीं है। लेकिन यूरोपीय नेता यह संदेश देना चाहते हैं कि भले ही यूक्रेन औपचारिक रूप से नाटो में न हो, फिर भी उसके साथ ऐसा ही व्यवहार किया जाएगा जैसे वह नाटो का सदस्य है।

07:47 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- मेलोनी महान पीएम, लंबे समय तक पद पर बनी रहेंगी

ट्रम्प ने इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी की मीटिंग के दौरान तारीफ की। उन्होंने कहा कि मेलोनी एक महान पीएम हैं और लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं। ट्रम्प ने हंसते हुए कहा, “आप बहुत लंबे समय तक इस पद पर बनी रहेंगी।”

07:45 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

फिनलैंड के राष्ट्रपति ने ट्रम्प की तारीफ की

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तारीफ की। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए हाल की बातचीत में बड़ा डेवलपमेंट हुआ है। स्टब ने कहा- पिछले दो हफ्तों में इस युद्ध को खत्म करने में जितना डेवलपमेंट हुआ है, उतना पिछले साढ़े तीन साल में नहीं हुआ।

स्टब ने याद दिलाया कि फिनलैंड की रूस के साथ 800 मील से ज्यादा लंबी बाउंड्री है। उन्होंने दोनों देशों के पुराने इतिहास का भी जिक्र किया, जब फिनलैंड 1809 से 1917 तक रूसी साम्राज्य का हिस्सा था।

07:36 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जर्मन चांसलर बोले- अगली बैठक से पहले सीजफायर जरूरी

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज ने ट्रम्प और जेलेंस्की के साथ बैठक में कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच अब गंभीर बातचीत का रास्ता खुल गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा तब हुआ जब ट्रम्प ने पुतिन से अलास्का में मुलाकात की।

मर्त्ज ने यह भी कहा कि यूरोपीय नेता आगे की किसी भी बातचीत से पहले सीजफायर देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि अगली बैठक सीजफायर के बिना हो। इसलिए हमें इस दिशा में काम करना होगा।”

ट्रम्प के साथ मीटिंग में इटली के PM मेलोनी (बाएं) और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज (दाएं)।

ट्रम्प के साथ मीटिंग में इटली के PM मेलोनी (बाएं) और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज (दाएं)।

07:31 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

नाटो चीफ बोले- यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी की पेशकश बड़ी सफलता

नाटो चीफ मार्क रूट ने कहा कि ट्रम्प की यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने की पेशकश एक बड़ी सफलता है। इससे शांति समझौते को मजबूत आधार मिल सकता है। व्हाइट हाउस में जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के साथ हुई बैठक में रूट ने कहा कि यह वास्तव में एक बड़ी उपलब्धि है और इससे बड़ा फर्क पड़ेगा।

इससे पहले ओवल ऑफिस में जेलेंस्की के साथ बैठक के दौरान ट्रम्प से पूछा गया था कि क्या अमेरिका यूक्रेन में शांति समझौते को बनाए रखने के लिए सैनिक भेज सकता है। ट्रम्प ने इसे सीधे-सीधे खारिज नहीं किया और कहा कि इस बारे में जानकारी शायद आज बाद में दी जाएगी।

07:27 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मैक्रों की मांग- ट्रम्प-पुतिन-जेलेंस्की की बैठक में यूरोप भी शामिल हो

राष्ट्रपति ट्रम्प जहां पुतिन और जेलेंस्की के साथ बैठक की तैयारी कर रहे हैं, वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक नया सुझाव दिया है। उनका कहना है कि इस बैठक में एक यूरोपीय नेता को भी शामिल किया जाना चाहिए।

मैक्रों ने कहा कि बैठक में यूक्रेन को भी शामिल किया जाना चाहिए क्योंकि जब हम सुरक्षा गारंटी की बात करते हैं, तो यह सिर्फ यूक्रेन की नहीं बल्कि पूरे यूरोपीय महाद्वीप की सुरक्षा का मामला है।

07:24 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प ने जेलेंस्की के कपड़ों की तारीफ की

जेलेंस्की पिछली बार अमेरिका गए थे तो उनकी मिलिट्री ड्रेस को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन इस बार खुद ट्रम्प ने उनकी ड्रेस की तारीफ की।

वहां मौजूद पत्रकार ब्रायन ग्लेन ने कहा कि आप इस सूट में बहुत अच्छे लग रहे हैं। ग्लेन ने फरवरी में जेलेंस्की के कपड़ों पर सवाल उठाया था।

ट्रम्प ने हंसकर कहा- मैंने भी यही कहा।

जेलेंस्की ने मजाक में ग्लेन से कहा- आप तो वही सूट पहने हैं, मैंने तो बदल लिया!

बैठक से पहले अमेरिकी और यूक्रेनी अधिकारियों ने तय किया था कि जेलेंस्की अपनी हरी सैन्य स्वेटशर्ट की जगह सूट पहनें।

07:18 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जेलेंस्की बोले- ट्रम्प के साथ हुई बहुत अच्छी बातचीत हुई

जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ बहुत अच्छी बातचीत की। जेलेंस्की ने कहा- मुझे लगता है कि राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही। हमने कुछ बहुत महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा की।

07:09 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- पुतिन यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने पर राजी

ट्रम्प के मुताबिक पुतिन इस बात पर राजी हो गए हैं कि रूस, यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देगा। उन्होंने बताया कि यह उन अहम मुद्दों में से एक है जिन पर आगे नेताओं के बीच चर्चा होगी। अब असली बातचीत इस बात पर केंद्रित होगी कि कौन-सा देश क्या जिम्मेदारी उठाएगा।

ट्रम्प को उम्मीद है कि इस प्रक्रिया से ऐसा समझौता हो सकता है, जो भविष्य में यूक्रेन पर किसी भी नए हमले को रोक देगा।

ट्रम्प ने यह भी कहा कि इसमें यूरोपीय देशों को ज्यादा जिम्मेदारी निभानी होगी, जबकि अमेरिका उनकी मदद करेगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि बैठक में यूक्रेन और रूस के बीच इलाकों की अदला-बदली के मुद्दे पर भी बातचीत होगी।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि पुतिन के साथ शुक्रवार को अलास्का में हुई शिखर बैठक के बाद उनका यकीन और बढ़ गया है कि शांति अब करीब है।

07:04 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

यूरोपीय नेताओं से मिले ट्रम्प

यूरोपीय नेताओं का एक दल व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मिला। इस बैठक का मकसद यूक्रेन को मदद देने की रणनीति पर चर्चा करना और आगे पश्चिमी देशों के समर्थन की दिशा तय करना था।

यूरोपीय नेता चाहते हैं कि ट्रम्प भविष्य में किसी बड़े संघर्ष से बचने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने सख्त रुख अपनाएं।

ट्रम्प ने सोमवार को व्हाइट हाउस में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से मुलाकात की।

ट्रम्प ने सोमवार को व्हाइट हाउस में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से मुलाकात की।

07:03 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प-जेलेंस्की की मीटिंग में खामोश रहे वेंस

गौर करने वाली बात थी कि इस बार उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पत्रकारों के किसी भी सवाल पर टिप्पणी नहीं की। फरवरी में जब जेलेंस्की व्हाइट हाउस आए थे, तब वेंस के साथ माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था।

07:01 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प से बात करने के लिए जेलेंस्की को स्टार्मर ने ट्रेनिंग दी

NBC न्यूज के मुताबिक ट्रम्प से कैसे बात करें, इसके लिए जेलेंस्की को यूरोपीय नेताओं ने तैयार किया था। ब्रिटिश PM स्टार्मर ने इसके लिए खास जेलेंस्की को सलाह दी थी।

उन्होंने जेलेंस्की को कहा था कि वे ट्रम्प को हथियारों और कूटनीतिक मदद के लिए धन्यवाद दें। मेलानिया ट्रम्प के लिए अपनी पत्नी की तरफ से चिट्ठी सौंपना भी इसी ट्रेनिंग का हिस्सा था।

स्टार्मर ने ही उन्हें सलाह दी थी कि आलोचना से बचने के लिए वे युद्ध वाली वर्दी की बजाय सूट पहनें।जेलेंस्की ने ट्रम्प की उस पहल की तारीफ की जिसमें उन्होंने पुतिन के साथ बातचीत का सुझाव दिया था। ट्रम्प ने इसे बहुत दोस्ताना तरीके से स्वीकार किया।

मीटिंग के दौरान कई मौके पर जेलेंस्की खुशी जाहिर करते हुए दिखाई दिए।

मीटिंग के दौरान कई मौके पर जेलेंस्की खुशी जाहिर करते हुए दिखाई दिए।

06:48 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जेलेंस्की रूस के साथ जमीन अदला-बदली को तैयार नहीं

जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए डिप्लोमैटिक रास्ता अपनाने को तैयार है। उन्होंने फिर जोर दिया कि वह मॉस्को और वॉशिंगटन के साथ त्रिपक्षीय बैठक चाहते हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या यूक्रेन में शांति के लिए नक्शे बदलने (रूस से जमीन अदला-बदली) के लिए तैयार हैं तो जेलेंस्की ने इसका जवाब ‘नहीं’ में दिया। उन्होंने युद्ध रोकने की कोशिश के लिए ट्रम्प की तारीफ की।

जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को हर दिन रूस के हमलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा- हमें इस युद्ध को रोकना है, रूस को रोकना है। इसके लिए हमें अमेरिका और यूरोप के साथियों का समर्थन चाहिए।

जेलेंस्की ने कहा कि वह ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ त्रिपक्षीय बैठक के लिए तैयार हैं।

06:48 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जेलेंस्की बोले- यूक्रेन को शांति के लिए पूरी सुरक्षा चाहिए

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि शांति समझौते के लिए उनके देश को सुरक्षा से जुड़ी हर चीज चाहिए। एक पत्रकार के सवाल पर उन्होंने बताया कि यूक्रेन को सबसे पहले एक मजबूत सेना चाहिए, जिसमें हथियार, सैनिक, ट्रेनिंग और खुफिया जानकारी शामिल हैं।

जेलेंस्की ने कहा कि यह सब अमेरिका जैसे बड़े देशों और अन्य सहयोगी देशों की मदद पर निर्भर करेगा।

06:47 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प ने जेलेंस्की के चुनाव न कराने पर तंज कसा

मीटिंग के दौरान जेलेंस्की ने कहा कि रूस के साथ जंग खत्म होने के बाद ही वह राष्ट्रपति चुनाव कराने को तैयार हैं। इस पर ट्रम्प ने हल्के तंज के अंदाज में कहा कि जंग के दौरान चुनाव न कराने का क्या मतलब है। इस पर जेलेंस्की ने कहा कि जंग जारी रहते हुए चुनाव कराना मुमकिन नहीं है।

जेलेंस्की ने कहा- हमें जमीन, आसमान और समुद्र हर जगह सीजफायर चाहिए। तभी लोगों के लिए लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से चुनाव कराना संभव होगा।

इस पर ट्रम्प ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर साढ़े तीन साल बाद अमेरिका भी किसी युद्ध में होगा, तो क्या कोई चुनाव नहीं होगा?

06:46 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जेलेंस्की से मुलाकात के बाद पुतिन को फोन करेंगे ट्रम्प

ट्रम्प ने कहा कि वह व्हाइट हाउस में यूरोपीय नेताओं और जेलेंस्की से मुलाकात के बाद पुतिन को फोन करेंगे। ट्रम्प ने कहा कि पुतिन उनसे बात करने की उम्मीद कर रहे हैं। बातचीत में वह, पुतिन और जेलेंस्की के बीच एक बैठक का प्रस्ताव रखेंगे।

ट्रम्प ने आगे कहा कि यह बैठक हो सकती है और नहीं भी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो लड़ाई जारी रहेगी। लेकिन अगर हुई तो इसे खत्म करने का अच्छा मौका है। उन्हें लगता है कि अगर बैठक हुई तो जंग खत्म होने की संभावन बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी।

06:46 PM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

नाटो चीफ और यूरोपीय नेताओं की व्हाइट हाउस में एंट्री की 7 तस्वीरें…

जर्मन चांसलर फेडरिक मर्त्ज मीटिंग के लिए पहुंचे।

जर्मन चांसलर फेडरिक मर्त्ज मीटिंग के लिए पहुंचे।

ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर व्हाइट हाउस पहुंचे।

ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर व्हाइट हाउस पहुंचे।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर मीटिंग के लिए जाते हुए।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर मीटिंग के लिए जाते हुए।

इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी भी बैठक में शामिल होंगी।

इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी भी बैठक में शामिल होंगी।

फ्रेंच पीएम मैक्रों भी बैठक में शामिल होंगे।

फ्रेंच पीएम मैक्रों भी बैठक में शामिल होंगे।

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब मीटिंग के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे।

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब मीटिंग के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे।

नाटो चीफ मार्क रूट सबसे पहले मीटिंग के लिए पहुंचे।

नाटो चीफ मार्क रूट सबसे पहले मीटिंग के लिए पहुंचे।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *