गांव के सरपंचो के साथ बैठक करते हुए डीसीपी बल्लभगढ़
फरीदाबाद में ड्रोन कैमरा उड़ाने पर कार्रवाही की जाएगी। शहर में केवल जिन के पास लाईसेंस है उन्हीं को उड़ान की परमिशन दी गई है। पिछले कुछ दिनों से ग्रामीण इलाके में रात के समय ड्रोन उड़ाने की सूचना के मिलने के बाद पुलिस ने ये आदेश जारी किए है। इसको लेकर D
.
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, पिछले कुछ समय से ग्रेटर फरीदाबाद की तरफ ग्रामीण इलाके में रात के समय ड्रोन उड़ाने की सूचनाएं मिल रही है। जिसके चलते गांव में लोग रात के समय भी तनाव में रह रहे है। ऐसे में थाना तिगांव, छांयसा व सदर बल्लभगढ क्षेत्र के गांव अलीपुर, कबुलपुर, महमुदपुर, तिगांव, अरुआ, घुडासन, शाहाबाद, नरावली, चॉदपुर, शाहजहॉपुर, कौराली, बदरोला, सिडौला, भुआपुर, फतेहपुर बिल्लोच, प्रहलाद्पुर माजरा, शाहूपूरा खादर आदि गांव के सरपंच के साथ बैठक की गई है।

सरपंचों के साथ बैठक
बैठक में सभी सरपंच को बताया गया है कि ड्रोन देखे जाने पर वो किसी भी तरह से पैनिक ना हो। सरपंच मामले की सूचना पुलिस को दे ताकि पुलिस ड्रोन उड़ाने वाले को पकड़ सके। ग्रामीण किसी भी प्रकार से पैनिक होकर पुलिस कार्रवाही को अपने हाथ में ना ले। पुलिस की टीमें बिना लाईसेंस के ड्रोन उड़ाने पर कार्रवाही करेगी। इ