Biryani being made from rotten garlic paste lucknow FSDA team Seazed kaiserbagh hotel | सड़े लहसुन पेस्ट से बन रही थी बिरयानी: लखनऊ में फंगस लगे रायते के साथ परोसा जा रहा था खानाकैसरबाग स्थित होटल पर एफएसडीए का छापा, सील – Lucknow News

Actionpunjab
2 Min Read


राजधानी लखनऊ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने कैसरबाग बस स्टेशन के पास स्थित सैफ होटल पर छापा मारा। किचन से सड़े हुए खाद्य पदार्थों की दुर्गंध उठ रही थी। बिरयानी बनाने में सड़े लहसुन पेस्ट का इस्तेमाल हो रहा था, जबकि टमाटर की सड

.

जांच करने पहुंची टीम।

जांच करने पहुंची टीम।

मौके पर नष्ट कराए गए खाद्य पदार्थ

निरीक्षण के दौरान 5 किलो सड़ा लहसुन पेस्ट, 10 लीटर दुर्गंधयुक्त टमाटर की चटनी, 10 लीटर फंगस लगा रायता, 50 पैकेट अखाद्य रंग, 5 किलो रंगयुक्त बिरयानी और 2 लीटर एक्सपायर सिरका मौके पर नष्ट कराया गया। साथ ही चार खाद्य पदार्थों धनिया पाउडर, खाद्य तेल, नमक और अचार के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए।

पानी की जांच, न पेस्ट कंट्रोल, न कर्मचारियों की हेल्थ चेक

अपहोटल में अत्यधिक गंदगी पाई गई। न पानी की गुणवत्ता की जांच हुई थी, न पेस्ट कंट्रोल कराया गया और न ही कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण। खाद्य पदार्थ बेहद खराब स्थिति में भंडारित किए गए थे।

ऑनलाइन ऑर्डर करने वालों के लिए खतरे की घंटी

अधिकारियों का कहना है कि यह उन लोगों के लिए चेतावनी है जो घर या दफ्तर बैठकर स्विगी-जमेटो से इस तरह के होटलों का खाना मंगाते हैं। हाल ही में इसी तरह की अनियमितताओं के चलते एक कैफे को भी बंद कराया गया था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *