Ludhiana-BJP-Rural-Chief-Sunny-Kainth-Custody-News| Ludhiana-BJP-Protest-News | लुधियाना में BJP नेता पुलिस हिरासत में: देहाती प्रधान सन्नी कैंथ को कैंप लगाने से रोका; भाजपा वर्करों का थाने के बाहर धरना – Ludhiana News

Actionpunjab
1 Min Read



भाजपा देहात के प्रधान सन्नी कैंथ।

पंजाब के लुधियाना में भाजपा के देहाती प्रधान सन्नी कैंथ को थाना दुगरी की पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनको हिरासत में लेने के बाद थाना दुगरी के बाहर भाजपा जिला प्रधान रजनीश धीमान व अन्य भाजपा नेता पुलिस खिलाफ धरना दे रहे है।

.

भाजपा के नेताओं का आरोप है पंजाब सरकार उनकी ओर से गांवों में लगाए जा रहे कैंप बंद करवा रही है। इसी कारण आज सन्नी कैंथ को भी हिरासत में पुलिस ने लिया है।

भाजपा जिला प्रधान रजनीश धीमान ने कहा कि इन कैंपों के माध्यम से वे लोग को केंद्र सरकार, यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं के बारे में जनता को जागरूक कर रहे हैं और उन्हें योजनाओं में रजिस्टर भी करवा रहे हैं।

पता चला है कि जालंधर बीजेपी के दो नेताओं व पूर्व विधायक केडी भंडारी और पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू को भी हिरासत में लिया गया है। भाजपा पंजाब सरकार के दबाव में आने वाली नहीं है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *