FBI Most Wanted Criminal; Cindy Rodriguez Singh | US India | अमेरिका की मोस्ट वांटेड महिला भारत से गिरफ्तार: अपने ही 6 साल के बेटे की हत्या का आरोप, ₹2 करोड़ का इनाम था

Actionpunjab
4 Min Read


वॉशिंगटन डीसी10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने भारतीय अधिकारियों और इंटरपोल की मदद से सिंडी को गिरफ्तार किया। - Dainik Bhaskar

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने भारतीय अधिकारियों और इंटरपोल की मदद से सिंडी को गिरफ्तार किया।

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने टेक्सास की एक मोस्ट वांटेड महिला को भारत से गिरफ्तार किया है। सिंडी रॉड्रिगेज सिंह नाम की इस महिला पर अपने ही 6 साल के बेटे नोएल रोड्रिग्ज की हत्या का आरोप है।

FBI के डायरेक्टर काश पटेल ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने X पर बताया कि सिंडी ने अपने ठिकाने के बारे में झूठ बोला था और फिर भारत भाग गई थी।

भारतीय अधिकारियों और इंटरपोल की मदद से FBI ने 20 अगस्त 2025 को भारत में सिंडी को हिरासत में लिया। उसे अमेरिका वापस भेज दिया गया है, जहां उस पर कानूनी कार्रवाई होगी।

आरोपी महिला पर 2 करोड़ रुपए का इनाम था

सिंडी FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल थी। FBI ने उनकी खबर देने वाले को 2.50 लाख डॉलर (लगभग 2 करोड़ रुपए) इनाम का ऐलान किया था। काश पटेल के मुताबिक, वह पिछले 7 महीने में गिरफ्तार होने वाली चौथी मोस्ट वांटेड भगोड़ी है।

जांच के दौरान सिंडी ने दावा किया था कि नोएल नवंबर 2022 से अपने पिता के साथ मेक्सिको में है। लेकिन दो दिन बाद वह अपने पति अर्शदीप और छह बच्चों के साथ भारत के लिए फ्लाइट में देखी गई थी, जिसमें नोएल नहीं था।

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने सिंडी के गिरफ्तारी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था।

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने सिंडी के गिरफ्तारी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था।

2025 में मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल किया गया

टेक्सास अधिकारियों ने नवंबर 2023 में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। FBI ने जुलाई 2025 में सिंडी को अपनी मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया था।

सिंडी रोड्रिगेज का जन्म 1985 में टेक्सास के डलास में हुआ था। उसका भारत और मेक्सिको से भी रिश्ता था। अमेरिका पहुंचने के बाद सिंडी को टेक्सास के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा, जहां उस पर हत्या और अन्य आरोपों में मुकदमा चलेगा।

सिंडी की गिरफ्तारी से पहले FBI के डलास प्रमुख जो रॉथरॉक ने कहा था कि नोएल की गुमशुदगी और हत्या का मामला हम सबके दिल में है। सिंडी को मोस्ट वांटेड लिस्ट में डालकर हम दुनिया भर से उसकी जानकारी मांग रहे हैं ताकि उसे गिरफ्तार किया जा सके।

—————————————–

यह खबर भी पढ़ें…

फ्रांसीसी डॉक्टर 299 बच्चों के शोषण-रेप का दोषी:भतीजी को भी नहीं छोड़ा, 2 पीड़ितों ने खुदकुशी की; कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई

फ्रांस में एक डॉक्टर को 299 बच्चों के यौन शोषण और रेप के मामले में दोषी ठहराया गया है। क्रिमिनल कोर्ट ने दोषी डॉक्टर को बुधवार को 20 साल की सजा सुनाई। यह फ्रांस के इतिहास में बच्चों के यौन शोषण का सबसे बड़ा मामला है। इस केस की सुनवाई फरवरी 2025 से चल रही थी। यहां पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *