![]()
भिवानी जिला पुलिस ने दुकानों की छतों से एसी के कंप्रेसर और आउटर यूनिट चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों से चोरी किए चार कंप्रेसर और एक आउटर यूनिट बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ करन
.
छत पर लगे आउटर भी ले गए थे साथ
जानकारी के अनुसार सेक्टर 13 हुडा भिवानी के अशोक कुमार ने थाना शहर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि चोर उनकी दुकान की छत पर लगे आउटर यूनिट और कंप्रेसर चोरी कर ले गए। थाना शहर पुलिस के मुख्य सिपाही समीर सिंह ने नेकीराम पार्क भिवानी से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
चारों आरोपियों की हुई पहचान
आरोपियों की पहचान खाड़ी मोहल्ला के अमित पुत्र हुकुमचंद, रूद्र कॉलोनी के विकास पुत्र नेकी राम, खाड़ी मोहल्ला के भानु प्रताप पुत्र अशोक कुमार और पतराम गेट के पारस पुत्र राकेश के रूप में हुई है। एसपी भिवानी सुमित कुमार के निर्देश पर की कार्रवाई में पकड़े गए सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने चारों आरोपियों को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।