![]()
पीड़ित किसान सुखजिंदर सिंह ने जानकारी दी।
फाजिल्का में आज यानी गुरुवार को बुलेट सवार ने किसान के साथ लूट की वारदात की है। गांव थेहकलंदर से किसान सुखविंदर सिंह फाजिल्का आ रहा था। रास्ते में एक पंप के नजदीक बुलेट बाइक पर आए लुटेरे उससे उसका पर्स छीन कर ले गए, जिसमें हजारों रुपए की नगदी व कागजा
.
थेहकलंदर गांव के रहने वाले सुखजिंदर सिंह ने बताया कि उसे जरूरी काम था। वह फाजिल्का जा रहा था कि रास्ते में गावड़ी पंप के नजदीक बुलेट बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उससे उसका पर्स छीन लिया। उन्होंने इसका विरोध किया लेकिन नौजवान भागने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने स्थानीय सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि उनके साथ एक और बाइक चालक युवक था ।
इस घटना के दौरान वह लोग उसे नुकसान पहुंचा सकते थे। हालांकि उसके पर्स में कैनेडियन डॉलर, नकदी और जरूरी कागजात थे। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच में जुटी हुई है।