Delhi Katra Vande Bharat train stop at Jalandhar Cantt Railway station | Delhi Katra Vande Bharat | Jalandhar Cantt Railway station | दिल्ली-कटरा वंदे-भारत जालंधर कैंट स्टेशन पर रुकेगी: आसपास के 4 जिलों को मिलेगा फायदा, पूर्व सांसद रिंकू ने रेल मंत्री से की थी मुलाकात – Jalandhar News

Actionpunjab
2 Min Read



बीते दिनों पूर्व सांसद रिंकू रेलवे मंत्री अश्विनी से मिले थे।

पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू की मांग पर रेलवे ने दिल्ली–कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जालंधर कैंट स्टेशन पर भी रोकने का ऐलान किया है। इस संबंध में रेलवे ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसे लेकर पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू र

.

सुशील कुमार रिंकू ने कहा- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा था, जिसमें दिल्ली–कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को जालंधर कैंट पर रुकवाने की गुजारिश की गई थी। लंबे समय से जालंधर, होशियारपुर, नकोदर, कपूरथला सहित आसपास के जिलों के श्रद्धालु यह मांग कर रहे थे कि उन्हें श्री माता वैष्णो देवी जाने के लिए वंदे भारत ट्रेन का सीधा लाभ मिल सके।

दिल्ली से कटरा तक चलेगी वंदे भारत

रेलवे द्वारा जारी पत्र ट्रेन नंबर 22439 (नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा) अब जालंधर कैंट स्टेशन पर सुबह 10:04 बजे पहुंचेगी और 10:06 बजे रवाना होगी। वहीं ट्रेन संख्या 22440 (कटरा से नई दिल्ली) शाम 6:51 बजे जालंधर कैंट पहुंचेगी और 6:53 बजे रवाना होगी।

इस फैसले से जालंधर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों और श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए न तो अतिरिक्त समय बर्बाद करना पड़ेगा और न ही ट्रेन बदलने की दिक्कत उठानी पड़ेगी। वंदे भारत जैसी तेज और आरामदायक ट्रेन के माध्यम से तीर्थयात्रियों की यात्रा और भी सुगम व सुविधाजनक हो जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *