Agra GRP-Police caught three thieves and a drug addict | आगरा जीआरपी-पुलिस ने तीन चोर और एक नशेबाज को पकड़ा: चोरों ने वंदे भारत ट्रेन को बनाया था निशाना – Agra News

Actionpunjab
2 Min Read


आगरा रेलवे स्टेशन पर दो अलग-अलग घटनाओं में जीआरपी आगरा कैंट पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पहली घटना में, पुलिस टीम ने एक बड़ी चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी घटना में अजीमाबाद एक्सप्रेस के पेंट्रीक

.

आगरा जीआरपी कैंट ने वंदे भारत ट्रेन में चोरी करने वाले चोरों को पकड़ा

आगरा जीआरपी कैंट ने वंदे भारत ट्रेन में चोरी करने वाले चोरों को पकड़ा

आगरा रेलवे ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इन चोरों ने वंदे भारत ट्रेन से यात्रा कर रहे एक व्यक्ति के पर्स से लगभग 1.5 लाख रुपए की ज्वैलरी चोरी की थी। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम निशा, अर्जुन और अजय हैं, जिनके पास से चोरी की गई ज्वैलरी बरामद की गई है।

दूसरी घटना में, रेलवे पुलिस ने अजीमाबाद एक्सप्रेस के पेंट्रीकार मैनेजर रंजित सिंह को नशे की हालत में पकड़ा है। रंजित सिंह के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 147, 145, 146 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

1. निशा पत्नी अर्जुन निवासी मंगोलपुरी नई दिल्ली 2. अर्जुन पुत्र राजू निवासी मंगोलपुरी नई दिल्ली 3. अजय पुत्र शंकर निवासी महावीर कॉलोनी पानीपत हरियाणा

बरामदगी का विवरण

– 1 सोने की चेन – 2 जोड़ी झाले – 1 जोड़ी कान की बाली – 1 लॉकेट – 1 जोड़ी पायल इन दोनों घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि आगरा रेलवे स्टेशन पर पुलिस टीम अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही है और यात्रियों की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *