Gurugram-Nigerian-youth-with-MDMA-arrest-update | गुरुग्राम में नाइजीरियन का युवक MDMA समेत गिरफ्तार: मेडिकल वीजा पर आया था भारत, दिल्ली से एक लाख में खरीदा ड्रग्स – gurugram News

Actionpunjab
1 Min Read



गुरुग्राम जिला पुलिस ने नीलकंठ अस्पताल के पास इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ब्राइट उर्फ तोची (30) इमो स्टेट, नाइजीरिया का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से 13 ग्राम MDMA बरामद किया है। पकड़े गए युवक से पुलिस

.

12 साल पहले आया था भारत

जानकारी के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 12 साल पहले मेडिकल वीजा पर भारत आया था। वह दिल्ली में रह रहा था। उसने यह MDMA दिल्ली में एक अन्य नाइजीरियाई व्यक्ति से एक लाख रुपए में खरीदा था। आरोपी इसे मुनाफे के लिए बेचने की योजना बना रहा था।

नेटवर्क की तलाश में जुटी टीम

थाना डीएलएफ फेज-01 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं। आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *