Drug department raids Agra’s drug market | आगरा के दवा मार्केट में ड्रग विभाग का छापा: गोदाम और मेडिकल स्टोर सील, कंपनी की शिकायत पर हुई कार्यवाही – Agra News

Actionpunjab
2 Min Read


मेडिकल स्टोर पर जांच करते ड्रग विभाग के अधिकारी

आगरा के दवा मार्केट में ड्रग विभाग ने दो दुकानों और उनके गोदामों पर छापा मारा। छापेमारी से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। दोनों के यहां नामी कंपनियों के नाम से नकली दवाएं बिकने की शिकायत मिली थी। ड्रग विभाग के साथ एसटीएफ भी थी। शनिवार को गोदामों और मेड

.

बंसल मेडिकल एजेंसी को सील कर दिया गया है

बंसल मेडिकल एजेंसी को सील कर दिया गया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को दवा मार्केट में ड्रग विभाग और एसटीएफ ने हेमा मेडिकल स्टोर और बंसल मेडिकल एजेंसी की दुकानों और गोदामों पर छापा मारा। नामी कंपनी के प्रतिनिधियों ने शिकायत की थी कि उनके ब्रांड के नाम पर आगरा में दुकानों पर नकली दवाएं बिक रही हैं। कंपनी ने गोगिया मार्केट स्थित बंसल मेडिकल एजेंसी और मुबारक महल स्थित हेमा मेडिकल स्टोर के नाम दिए थे।

कंपनी की शिकायत पर कार्यवाही की गई

कंपनी की शिकायत पर कार्यवाही की गई

ड्रग विभाग ने शिकायत के बाद एसटीएफ के साथ चार टीमें बनाईं। बंसल मेडिकल एजेंसी के संचालक संजय बंसल हैं। हेमा मेडिकल स्टोर के मालिक नरेंद्र हैं। दोनों के पास जांच में कागज पूरे मिले। लेकिन गोदाम और एजेंसी में दवाओं की स्टोरेज ज्यादा मिली। देर रात तक जांच के बाद विभाग ने गोदाम और दुकान को सील कर दिया। विभाग आसपास के अधिकारी और स्टाफ को बुलाकर शनिवार को मेडिकल स्टोर और गोदाम की जांच कराएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *