Drizzle continues in Ajmer in the morning | अजमेर में सुबह ही रिमझिम-बूंदाबांदी जारी: तापमान में गिरावट, गर्मी से मिली राहत, लोगों की दिनचर्या प्रभावित – Ajmer News

Actionpunjab
1 Min Read


अजमेर के पुष्कर रोड पर आनासागर किनारे हो रही रिमझिम।

अजमेर में सुबह से ही रूक रूक कर रिमझिम का दौर जारी है। पिछले चार दिन से बदले मौसम के कारण पारे में लगातार गिरावट हो रही है। इससे गर्मी से भी राहत मिली है। ठंगी हवाएं भी चल रही है। सड़कों पर पानी बह निकला। मौसम के बदलने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित

.

अजमेर के फायसागर रोड पर बीएसएनएल चौराहे का नजारा।

अजमेर के फायसागर रोड पर बीएसएनएल चौराहे का नजारा।

मौसम विभाग के अनुसार आज मध्यम बारिश हो सकती है। 24 अगस्त को तापमान में हल्की गिरावट के साथ बारिश का अनुमान है। 25 अगस्त को बारिश के आसार हैं। पूर्वी राजस्थान के आसपास और एमपी के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके असर से आगामी एक सप्ताह तक मानसून सक्रिय रहेगा।

29 अगस्त तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। शुक्रवार को सुबह व शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार को 27.8 डिग्री और न्यूनतम 1.4 गिरने के बाद 23.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि चार दिन पहले अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, न्यूनतम 25.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

अजमेर के जेएनएन मेडिकल कॉलेज चौराहे पर हो रही रिमझिम।

अजमेर के जेएनएन मेडिकल कॉलेज चौराहे पर हो रही रिमझिम।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *