![]()
ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए डीएसपी देवेंद्र नैन।
हिसार जिले के नारनौंद में डीएसपी देवेंद्र नैन ने शनिवार को थाना बास क्षेत्र के गांव सीसर, खरबला और सोरखी का दौरा किया। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन के निर्देश पर यह दौरा ग्रामीण सुरक्षा और आपसी तालमेल को मजबूत करने के लिए किया गया। गांवों में सरपंचों औ
.
तालमेल से अपराधों पर नियंत्रण संभव
बैठक में डीएसपी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से अपराधों पर नियंत्रण संभव है। उन्होंने ग्रामवासियों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की। डीएसपी ने ट्रैफिक नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि नियमों की अनदेखी से सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। साइबर क्राइम के बारे में उन्होंने लोगों को अनजान कॉल या लिंक से सावधान रहने की सलाह दी।
नशा समाज को नुकसान पहुंचा रहा
नशे के खिलाफ चल रहे अभियान का जिक्र करते हुए डीएसपी ने कहा कि नशा समाज को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने नशा तस्करी की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम या राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1933 पर देने की अपील की। साथ ही आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। थाना प्रभारी को ग्रामीणों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
डीएसपी ने आश्वासन दिया कि पुलिस हर समय जनता की सेवा के लिए तैयार है।