Kapurthala Jail Undertrial Dies News Update | कपूरथला जेल में हवालाती की मौत: अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा – Kapurthala News

Actionpunjab
1 Min Read



कपूरथला मॉडर्न जेल की फाइल फोटो।

कपूरथला की मॉडर्न केंद्रीय जेल में आज यानी शनिवार को बंद हवालाती की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अजय कुमार के तौर पर हुई है। जेल में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर प्रशासन ने उन्हें जेल अस्पताल में भर्ती कराया।

.

जेल अस्पताल के डॉक्टर ने उनकी स्थिति देखते हुए कपूरथला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिक्योरिटी गार्डस ने बताया कि हालत बिगड़ने के कारण उन्हें जेल अस्पताल से रेफर किया गया था।

थाना कोतवाली पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक किसी कैदी की मौत की सूचना नहीं मिली है। पुलिस ने कहा कि सूचना मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *