NCC cadet commits suicide in Lucknow | लखनऊ में एनसीसी कैडेट ने की आत्महत्या: पिता ने पड़ोसी पर दर्ज करवाई FIR; बोले वीडियो बनाकर कर रही थी मानसिक प्रताड़ना – Lucknow News

Actionpunjab
1 Min Read



लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छितवापुर मोहल्ले में रहने वाली 20 वर्षीय एनसीसी कैडेट पूजा गुप्ता ने गुरुवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। वह शशि भूषण कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थीं। शुक्रवार सुबह जब छोटी बहन उसे जगाने गई तो वह कमरे में फ

.

पिता ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप

पूजा के पिता सतीश गुप्ता का कहना है कि उसकी बहन बीते कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। पड़ोस में रहने मोहित तिवारी अक्सर उसको कॉल करके परेशान करता था। छेड़छाड़ भी करता था। जब इसकी शिकायत मोहित की मां संतोष तिवारी बहन खुशबू तिवारी से की तो वो लोग गालियां देने लगे। धमकते हुए बेटी अश्लील वीडियो शेयर करने की धमकी दी।

दो दिन से चल रहा था विवाद, रात में हुआ झगड़ा

परिजनों के मुताबिक बीते दो-तीन दिन से दोनों के बीच विवाद हो रहा था। गुरुवार रात भी कहासुनी के बाद दोनों परिवारों को बीच-बचाव करना पड़ा। इसके बाद पूजा अपने कमरे में चली गई और रात में आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर का कहना है कि FIR दर्ज कर की गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *