Bhadwa Seed Festival of Dhobi community in Pratapgarh | प्रतापगढ़ में धोबी समाज का भादवा बीज महोत्सव: श्रद्धालुओं के साथ निकली वाहन रैली, सोमवार को आई माता की महाआरती – pratapgarh (Rajasthan) News

Actionpunjab
1 Min Read



वसीटा धोबी समाज की ओर से भादवा बीज पर दो दिवसीय धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को पहले दिन भव्य वाहन रैली निकाली गई, जिसमें समाज के युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

.

वाहन रैली भाटपुरा दरवाजे से प्रारंभ होकर गांधी चौराहा, गोपालगंज और सदर बाजार होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। रैली का समापन गादी माता मंदिर पर हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आई माता के जयकारे लगाए।

जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र टांक ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। वहीं समाज के प्रवक्ता दिलीप टांक ने जानकारी दी कि सोमवार को आई माता मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात महाआरती और प्रसादी का आयोजन होगा, जिसमें आसपास के गांवों के साथ तीन राज्यों से श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *