Sonipat: Third Accused Arrested in Drug Smuggling Case, Sent to Jail | सोनीपत में ड्रग तस्करी में तीसरा आरोपी गिरफ्तार: 370 ग्राम अफीम और 396 ग्राम चरस पकड़ी; आरोपी यूपी के बरेली का – Gohana News

Actionpunjab
2 Min Read



सोनीपत जिले में मादक पदार्थ तस्करी के एक पुराने मामले में क्राइम यूनिट कुंडली की पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रियासत निवासी जिला बरेली, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

.

पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2025 को क्राइम यूनिट कुंडली की पुलिस टीम गश्त पर थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि काशी यादव निवासी जिला बरेली, उत्तर प्रदेश, जो चरस व अफीम बेचने का काम करता है, गोहाना बाईपास नजदीक इंडियन स्कूल सोनीपत के पास खड़ा है और उसके पास अफीम व चरस मिल सकती है।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर काशी यादव को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 370 ग्राम अफीम और 396 ग्राम चरस बरामद हुई। काशी यादव अफीम व चरस के बारे में कोई लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सका। इस घटना का मादक द्रव्य निरोधक अधिनियम में थाना शहर सोनीपत में अभियोग दर्ज किया गया था।

क्राइम यूनिट कुंडली की अनुसंधान टीम ने इस मामले में पहले दो आरोपियों काशी यादव व शमशेन हुसैन दोनों निवासी जिला बरेली, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने तीसरे आरोपी रियासत को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी रियासत को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *