Police encounter with top 10 criminals of Saharanpur..two arrested | सहारनपुर के टॉप-10 बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़..दो अरेस्ट: चेकिंग में रुकने का इशारा किया तो कर दी फायरिंग, दोनों के पास से 502 ग्राम स्मैक हुई बरामद – Saharanpur News

Actionpunjab
2 Min Read



मुठभेड़ के बाद अरेस्ट थाने के टॉप-10 बदमाश।

सहारनपुर में पुलिस की टॉप-10 बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाशों को अरेस्ट किया है। बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस को भी काउंटर फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों बद

.

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि थाना प्रभारी कुतुबशेर अपनी टीम के साथ मानकमऊ से ग्राम थरोली जाने वाले रास्ते पर नहर पटरी के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी शहर की ओर से एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी और भागने लगे।

पुलिस ने पीछा किया तो हड़बड़ाहट में उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद भी बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। दोनों घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान आसिफ पुत्र हनीफ उर्फ चीका और साजिद के रूप में हुई है। पुलिस को तलाशी में आसिफ के कब्जे से 256 ग्राम स्मैक, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। जबकि साजिद के पास से 246 ग्राम स्मैक, एक तमंचा, तीन कारतूस और बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद हुई।

कुल मिलाकर पुलिस ने 502 ग्राम स्मैक, दो तमंचे, छह कारतूस और एक बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आसिफ के खिलाफ करीब 36 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, वहीं साजिद पर भी 24 से अधिक मुकदमे दर्ज है। दोनों को हिस्ट्रीशीटर और टॉप-10 अपराधियों की सूची में रखा गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *