पंजाब के लुधियाना में शनिवार की रात सुंदर नगर चौक में गैंगवार का मामला सामने आया है। कार्तिक बग्गन नाम के युवक की गोलियां लगने से मौत हो गई। उसके एक साथी सरवन की पीठ पर गोली लगी है जो सीएमसी अस्पताल के ICU में दाखिल है।
.
बग्गन पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित चार आपराधिक मामले दर्ज हैं, जमानत पर वह बाहर आया हुआ था। पुनीत बैंस गिरोह का सदस्य होने के नाते, बग्गन की अन्य गिरोहों से दुश्मनी थी और वह सोशल मीडिया पर अपने विरोधियों के साथ उसका विवाद रहता था।
यह पहला हमला नहीं था कि बग्गन पर फायरिंग हुई हो बल्कि 25 जून, 2023 को बेंजामिन रोड पर भी उसके विरोधियों ने बग्गन को गोली मार दी थी और उसे सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय भी बग्गन हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित था। इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया और वह जमानत पर बाहर आ गया।

हत्या के बाद जमीन पर खून से लथपथ पड़ा कार्तिक।
पुलिस ने 3 लोगों पर दर्ज किया मामला
बग्गन के पिता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि कुख्यात गैंगस्टर शुभम मोटा, गगन गिल और टोनी चौहान ने या तो उनके बेटे की हत्या करवाई या वे खुद हत्या करने आए थे। उपरोक्त तीन लोगों पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया गया है और संदिग्धों के ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है। अभी तक कार्तिक के शव का पोस्टमॉर्टम परिवार ने नहीं करवाया है।
साहनेवाल नजदीक पुलिस को सीसीटीवी में नजर आए संदिग्ध
किसी भी आरोपी के पकड़े जाने पर हत्या के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश हो सकता है। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि पुलिस को हत्यारों की सीसीटीवी फूटेज के आधार पर लास्ट लोकेशन साहनेवाल नजदीक मिली है। दो बाइक पर कुल 3 से 4 युवक सवार होकर जा रहे है। फिलहाल अभी ये युवक संदिग्ध है पुलिस जल्द इन्हें वेरिफाई भी कर देगी।
ADCP दविंदर चौधरी ने मीडिया को बताया कि घाटी मोहल्ला निवासी बग्गन अपने दोस्त सरवन के साथ स्कूटर पर घर जा रहा था, तभी रास्ते में सुंदर नगर चौक के पास बाइक सवार हथियारबंद हमलावरों ने दोनों को घेर लिया और घर पर गोलियां चला दीं।

कार्तिक के शव को मॉर्च्युरी में रखवाते अस्पताल कर्मी।
कार्तिक के लगी चार गोलियां
कार्तिक को चार गोलियां लगीं, जिनमें दो छाती पर और दो कंधे के पास लगीं, जबकि उसके दोस्त की पीठ पर एक गोली लगी। राहगीरों ने उन्हें तुरंत सीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बग्गन को मृत घोषित कर दिया, जबकि सरवन की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार (ICU) में चल रहा है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी तक गैंगवार की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन यह संभव है कि हमलावरों के साथ बग्गन की दुश्मनी उसकी हत्या का कारण बनी हो।
यहां बता दें कि मृतक के पिता ने पुलिस को यह भी बताया कि उनके बेटे का गगन गिल से पहले भी झगड़ा हुआ था और उस समय टिब्बा थाने में बग्गन के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था।
पुलिस मुताबिक मृतक बग्गन के पिता के बयान पर कार्रवाई करते हुए, उपरोक्त तीन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है और संदिग्धों के ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है। किसी भी आरोपी के पकड़े जाने पर हत्या के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश हो सकता है।
कुख्यात गैंगस्टर शुभम पर हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट आदि सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2020 में, शुभम और उसके साथियों ने आरके रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर पुनीत बैंस पर बेरहमी से हमला किया था।