![]()
देव नारायण पदयात्रा में शामिल एक महिला को आज पुलिस बस ने टक्कर मार दी। इस दौरान महिला गम्भीर रूप से घायल हुई जिसे निजी वाहन से एसएमएस ट्रोमा में भर्ती कराय गया,महिला अचेत अवस्था में है उनके सिर पर गम्भीर चो लगी हैं। डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन करने क
.
मौके पर मौजूद हरि गुर्जर ने बताया कि देवनारायण भगवान की पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग जल महल की ओर से निकल रहे थे। यह यात्रा दो दिन पहले अलवर जिले से रवाना हुई थी। आज सुबह सरसो देवी (52) पत्नी रामनारायण गुर्जर निवासी अलवर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान आमेर की तरफ जा रही पुलिस की बस जिस का नम्बर RJ 14PE4423 ने सरसो देवी को जोरदार टक्कर मारी। जिस से महिला सिर के बल सड़क पर जा गिरी,भीड़ ने बस को रोका,बस चालक नीचे उतरा तो उस के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। जिस के बाद लोगों ने बस को आगे नहीं जाने दिया और पुलिस को मौके पर बुला कर बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। बस चालक ने बस को साइड में लगा दिया,बस में सवार पुलिसकर्मियों को अन्य वाहनों से उनकी ड्यूटी पॉइंट पर भेजा गया।
दुर्घटना थाने एएसआई सुभाष ने बताया कि सुबह साढे 5 से 6 बजे के बीच में यह दुर्घटना हुई। लोगों ने बस को मौके पर रोक लिया। जिस के बाद बस को खड़ी करवा दिया गया हैं। बस चालक पर शराब पीकर वाहन चलाने का आरोप लोग लगा रहे हैं। शिकायत लेने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। महिला की हालत खराब हैं,जिस का उपचार ट्रोमा में चल रहा है महिला के सिर का ऑपरेशन होने की बात डॉक्टर कर रहे हैं।