Physical abuse of a girl for two years | युवती से दो साल तक शारीरिक शोषण: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अब दहेज में 10 लाख की मांग; पीलीभीत में FIR दर्ज – Pilibhit News

Actionpunjab
1 Min Read


पीलीभीत3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक पर 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म और दहेज मांगने का आरोप लगा है। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक पिछले दो साल से शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

17 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे जब वह घर पर अकेली थी, आरोपी युवक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान खेत से लौटे परिजनों ने दोनों को देख लिया। युवती ने अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई।

परिजनों ने आरोपी और उसके परिवार से शादी की बात की। लेकिन आरोपी युवक और उसके माता-पिता ने न केवल शादी से इनकार कर दिया, बल्कि शादी के लिए 10 लाख रुपये दहेज की मांग भी कर दी। साथ ही पीड़िता के परिवार को अपशब्द भी कहे।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिश्नोई ने बताया कि युवती की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *