Kaithal- 6 lakh 16 thousand- cheated from young woman- case registered in PS cyber | कैथल में युवती से 6 लाख 16 हजार रुपए हड़पे: वर्क एट होम से पैसे कमाने का लालच दिया, इन्वेस्ट करवा ली राशि – Kaithal News

Actionpunjab
3 Min Read


कैथल में इन्वेस्टमेंट कर मुनाफा कमाने का लालच देकर अज्ञात आरोपियों ने एक युवती से 6 लाख 16 हजार 300 रुपए ठग लिए। आरोपियों ने वर्क एट होम से ठगी शुरू की, लेकिन बाद में उससे शेयर में इन्वेस्टमेंट तक ले गए। इस संबंध में युवती ने साइबर थाना में शिकायत दी

.

घर बैठे काम करने के लिए कहा

नेहरू गार्डन कॉलोनी कैथल निवासी प्रिया रानी ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि तीन जून को उसके मोबाइल नंबर पर एक विदेशी नंबर से वर्क एट होम का व्हाट्सएप मैसेज आया, जिसमें उसका अर्पिता सुधाकर नाम की लड़की से सम्पर्क हुआ। अर्पिता न उसे घर बैठे काम करने का ऑफर दिया, जिसमें घर बैठे गूगल पर रेस्टोरेंट व होटल के रिव्यू करने थे। इस पर उसने अर्पिता के कहे अनुसार उसके द्वारा दिए गए रेस्टोरेन्ट व होटल के रिव्यू करके स्क्रीनशॉट भेजे तो उसके खाते में 180 रुपए व फिर 200 रुपए भेज दिए।

जानकारी देते हुए एसएचओ

जानकारी देते हुए एसएचओ

इन्वेस्टमेंट से पैसे कमाने का लालच दिया

अगले दिन उसे क्रिप्टोकरेंसी व स्टॉक एक्सचेंज में फाइनेंशियल डिपार्टमेंट के माध्यम से इन्वेस्टमेंट करके ज्यादा रुपए कमाने के लिए बताया गया व उसे टेलिग्राम पर एक ग्रुप में जोड़ दिया। ग्रुप में उसे इन्वेस्टमेंट करने के बारे में जानकारी दी गई। शुरू में इन्वेस्ट की गई राशि का उसे मुनाफा दिया गया, लेकिन बाद में उससे अलग-अलग समय में 6 लाख 16 हजार 300 रुपए इन्वेस्ट करवा लिए गए। इन्वेस्टमेंट के बाद आरोपियों ने बताया कि गलत जगह इन्वेस्ट करने का कारण उसका खाता फ्रिज हो गया है। इसे डिफ्रिज करने के लिए और पैसे लगाने होंगे। तब उसने अपने जानकारों से पता किया तो जानकारी मिली कि उसे साथ धोखाधड़ी हुई है। आरोपियों ने उससे 6 लाख 16 हजार 300 रुपए ठग लिए।

साइबर थाना एसएचओ सुभ्रांशु ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *