![]()
.
भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान की जालंधर ब्रांच ने रविवार को नेशनल टैलेंट सर्च – बैटल ऑफ माइंड्स एंड आर्ट्स का आयोजन किया। जालंधर सिटी के होटल में इस समारोह में अलग-अलग प्रतिभाओं ने प्रदर्शन किया है।
जालंधर ब्रांच के चेयरमैन पुनीत ओबराय ने बताया कि जालंधर ब्रांच 4000 से अधिक छात्रों को सेवा प्रदान करती है। इस आयोजन में शतरंज, स्केच मेकिंग, नाटक और वाद्य यंत्र प्रस्तुति जैसी गतिविधियां की गई हैं। इवेंट में 65 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता छात्र अब उत्तरी भारत क्षेत्रीय स्तर और तत्पश्चात राष्ट्रीय स्तर पर जालंधर का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान प्रतियोगिता का मूल्यांकन सीए सुनील कुमारी, सीए प्रियंका वर्मा और सीए आस्था ने किया। जबकि शतरंज प्रतियोगिता में प्रसिद्ध शतरंज विशेषज्ञ एफए चंद्रेश बख्शी ने ऑर्बिटर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर सीए गगनदीप सिंह, सीए. अभिनव विजय, परमजोत सिंह उपस्थित रहे।
टैलेंट हंट के विजेता {नाटक (टीम): स्विक्रिति, कौशकी, आयुष, अनुराग, ऋषभ एवं आदित्य। {स्केच मेकिंग: विजेता – हरप्रीत; उपविजेता – संचित राजपूत। {शतरंज (छात्र): अनीश सिक्का एवं शिवम कौशल। {वाद्य यंत्र: विजेता – गुरदेव; उपविजेता – एकनूर। {शतरंज (सदस्य): विजेता – सीए सचिन सलूजा; उपविजेता – सीए भावेश शर्मा।