Controversy over Sridevi’s Chennai property | श्रीदेवी की चेन्नई की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद: पत्नी की संपत्ति के लिए हाईकोर्ट पहुंचे बोनी कपूर, तीन लोगों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

Actionpunjab
2 Min Read


55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्ममेकर बोनी कपूर ने मद्रास हाईकोर्ट में पिटीशन दायर की है,जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि तीन व्यक्ति उनकी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की चेन्नई स्थित संपत्ति पर अवैध रूप से अधिकार जताने की कोशिश कर रहे हैं। बोनी ने अपनी याचिका में तीनों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

द हिंदू की एक रिपोर्ट के अनुसार, बोनी ने अपनी याचिका में बताया है कि चेन्नई में ईस्ट कोस्ट रोड (ईसीआर) पर स्थित विवादित प्रॉपर्टी को कथित तौर पर श्रीदेवी ने 19 अप्रैल 1988 को एमसी संबंदा मुदलियार नामक व्यक्ति से खरीदा था। मुदलियार के परिवार ने 1960 में आपसी सहमति से संपत्ति का बंटवारा कर लिया था और इस पारिवारिक व्यवस्था के आधार पर एक्ट्रेस ने लीगल तरीके से प्लॉट हासिल कर लिया।

बोनी कपूर और श्रीदेवी ने साल 1996 के जून में शादी की थी।

बोनी कपूर और श्रीदेवी ने साल 1996 के जून में शादी की थी।

हालांकि, बोनी का दावा है कि एक महिला और उसके दो बेटों ने हाल ही में प्लॉट पर कानूनी अधिकार जताना शुरू कर दिया है। महिला का आरोप है कि वो मुदलियार के एक बेटे की दूसरी पत्नी है और उसने 1975 में उससे शादी की थी। बोनी ने इस क्लेम की वैधता को चुनौती देते हुए तर्क दिया कि व्यक्ति की पहली पत्नी 1999 तक जीवित थी, जिससे कथित दूसरी शादी कानूनी रूप से अवैध हो जाती है।

वहीं, बोनी ने ताम्बरम तालुक तहसीलदार के अधिकार क्षेत्र पर भी सवाल उठाया, जिन्होंने तीनों व्यक्तियों को कानूनी उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया था। उन्होंने कोर्ट से सर्टिफिकेट रद्द करने और ओनरशिप ट्रांसफर को रोकने का आग्रह किया। पिटीशन पर संज्ञान लेते हुए जस्टिस एन. आनंद वेंकटेश ने ताम्बरम तहसीलदार को मामले की समीक्षा करने और चार हफ्ते के भीतर निर्णय लेने का निर्देश दिया। फिलहाल इस ईसीआर प्रॉपर्टी का उपयोग फैमिली फार्म हाउस के रूप में किया जाता है।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *