Nuh Mewat cyber thug arrested ATM card SIM card recovered | नूंह में तीन साइबर ठग अरेस्ट: 73 ATM कार्ड,10 फर्जी सिम,एक शिफ्ट कार बरामद,कुंडली खंगाल रही पुलिस – Nuh News

Actionpunjab
2 Min Read


पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी।

हरियाणा के नूंह जिले के सीआईए प्रभारी जंगशेर के नेतृत्व में सीआईए पुलिस टीम ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी खातों के 73 एटीएम, 10 फर्जी सिम कार्ड व एक शिफ्ट गाड़ी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। उक्त

.

73 एटीएम कार्ड किए गए बरामद

एएसपी आयुष यादव ने बताया कि तीनों आरोपियों से 73 एटीएम कार्ड व 10 फर्जी सिम कार्ड बरामद करने के साथ-साथ एक शिफ्ट गाड़ी भी बरामद की गई है। आयुष यादव ने बताया कि नूंह जिले में साइबर ठगों के खिलाफ इस तरह की बड़ी कार्रवाई पुलिस के लिए काफी बड़ी कामयाबी है।

आरोपियों से बरामद किए गए एटीएम कार्ड।

आरोपियों से बरामद किए गए एटीएम कार्ड।

इसकी गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से बरामद किए गए एटीएम कार्डों के खातों को खंगाला जाएगा। तभी सही मायने में पता चल पाएगा कि तीनों आरोपियों ने कितने रुपए का फ्रॉड किया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि कितने लोगों से कितने रूपए की ठगी की गई है।

आरोपी लोगों से कैसे करते थे पैसों की ठगी।

सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष यादव ने बताया कि तीनों आरोपी लोगों को फेक कॉलर बनकर दूसरे के खाते को इस्तेमाल कर उसमें साइबर ठगी करके पैसे डलवाकर व दूसरे के खातों को खरीदकर व लोगों को होटल बुकिंग व ऑनलाइन निवेश करने का झांसा देकर ठगी करने का काम करते थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *