Route diversion due to Ganeshotsav in Lucknow | लखनऊ में गणेशोत्सव के चलते रूट डायवर्सन: नौ मार्गों का बदला रहेगा ट्रैफिक, इन रास्तों का करें इस्तेमाल – Lucknow News

Actionpunjab
2 Min Read



लखनऊ में गणेश चतुर्थी पर्व का दस दिवसीय महोत्सव बुधवार से प्रारंभ हो रहा है। यातायात और शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए शहर के नौ मार्गों का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। डायवर्जन सुबह 10 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा। इमरजेंसी होने पर डाय

.

इन रास्तों पर रहेगा डायवर्सन

अयोध्या मार्ग, गोमतीनगर से कैसरबाग आने वाली रोडवेज और सिटी बसें कमता तिराहा से विजयीपुर अंडरपास चौराहा, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, डिगडिगा (लोहिया) चौराहा, समतामूलक चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा, पीएनटी बालू अड्डा, संकल्प वाटिका तिराहा, चिरैयाझील तिराहा, क्लार्क अवध तिराहा, सीडीआरआई तिराहा होकर कैसरबाग बस अड्डा आ-जा सकेंगी।

सीतापुर रोड से कैसरबाग जाने वाली रोडवेज और सिटी बसें मड़ियांव, पुरनिया, डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग, पक्का पुल चौराहा, शाहमीना तिराहा, डालीगंज पुल चौराहा, सीडीआरआई तिराहा होकर कैसरबाग को जा सकंेगी। वापसी में बलरामपुर ढाल, शहीद स्मारक होकर गुजर सकेंगी।

चौक, डालीगंज पुल से वाहन क्लार्क अवध तिराहा, सुभाष चौराहा के बजाए क्लार्क अवध तिराहा से चिरैयाझील तिराहा होकर गुजर सकेंगे।

डालीगंज पुल इक्का तांगा स्टैंड चौराहा से वाहन गोमती नदी बंधा (झूलेलाल पार्क) होकर नदवा कॉलेज के बजाए गोमती नदी पुल पारकर या सीधे उमराव सिंह धर्मशाला, आईटी चौराहा होकर गुजर सकेंगे।

टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा से वाहन मकबरा रोड, परिवर्तन चौक के बजाए कैसरबाग बस अड्डा, सीडीआरआई तिराहा, क्लार्क अवध तिराहा होकर गुजर सकेंगे।

निरालानगर से वाहन आईटी चौराहा, लखनऊ विश्वविद्यालय मार्ग, सुभाष चौराहा के बजाए आईटी चौराहा से बांये/दाहिने मुड़कर समथर पेट्रोल पंप, निशातगंज, डालीगंज पुल होकर गुजर सकेंगे।

कैसरबाग, सीडीआरआई, क्लार्क अवध तिराहा से वाहन सुभाष चौराहा के बजाए क्लार्क अवध तिराहा, कृष्णा मेडिकल सेंटर, चिरैयाझील तिराहा होकर गुजर सकेंगे।

हजरतगंज चौराहा और परिवर्तन चौक से वाहन सुभाष चौराहा, हनुमान सेतु होकर आईटी चौराहा के बजाए मकबरा रोड, टेलीफोन एक्सचेंज, सीडीआरआई तिराहा या चिरैयाझील तिराहा होकर गुजर सकेंगे।

हनुमान सेतु, नदवा बंधा तिराहा से वाहन बंधा रोड झूलेलाल पार्क के बजाए आईटी चौराहा होकर गुजर सकेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *